फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Buried in grave after death in Bettiah exhumed the body.bihar police

Bihar News : एक और लाश कब्र से निकली; गोरखपुर में मौत के बाद बिहार आकर किया दफन, फिर कुछ ऐसा हुआ वायरल

Fri, 01 Sep 2023 03:30 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 01 Sep 2023 03:30 AM IST
सार

Bihar Police : सड़क किनारे घायल मिला तो सड़क दुर्घटना की बात आयी। बिहार के बेतिया से गोरखपुर रेफर हुआ, मगर मौत हो गई। लाश दफन भी कर दी गई, लेकिन अब कुछ ऐसा वायरल हुआ कि पुलिस को कब्र खोदनी पड़ी।

विज्ञापन
Bihar News: Buried in grave after death in Bettiah exhumed the body.bihar police
फिर कब्र से निकाला शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेतिया में सड़क हादसा में घायल होने की घटना के बाद इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने शव को दफना दिया लेकिन उसके बाद अब फिर परिजनों ने शव को कब्र से निकलवाया है। अब परिजनों का कहना है कि एक ऑडियो वायरल हो रहा है जिसके अनुसार ऐसा लगता है कि उसकी हत्या की गई है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सनसरैया गांव की है। मृतक सनसरैया निवासी मो. अख्तर देवान का पुत्र फैयाज आलम (20) है।

विज्ञापन


पहले बताया गया दुर्घटना 
परिजनों का कहना है कि 22 अगस्त की रात फैयाज बाइक से किसी काम के सिलसिले में बेतिया जा रहा था। रास्ते में बड़ी नहर के पास वह घायल अवस्था में मिला। स्थानीय लोगों ने परिजनों को बताया कि ऐसा लगता है कि फैयाज का एक्सीडेंट हो गया है, वह बड़ी नहर के पास घायल अवस्था में पड़ा हुआ है। इस बात की सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और तत्काल उसका इलाज कराने के लिए उसे गोरखपुर लेकर चले गये, जहां 29 अगस्त को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने 30 अगस्त को फैयाज की लाश को दफन कर दिया था। इसी बीच बुधवार की देर शाम आरोपियों का एक ऑडियो वायरल होने लगा, जिसके आधार पर पुलिस अब कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताई दूसरी कहानी 
घटना के संबंध में ग्रामीणों का कहना है कि फैयाज 22 अगस्त को जब बेतिया जा रहा था तब बड़ी नहर के पास उसी के गांव की मिट्टी लदे ट्रैक्टर पर सवार लोगों से ट्रैक्टर को साइड करने की बात को लेकर बहस हो गई। इसी क्रम में बात बढ़ते बढ़ते मारपीट तक पहुंच गई और फिर ट्रैक्टर पर सवार लोगों एवं ट्रैक्टर चालक ने फैयाज पर कुदाल से हमला कर दिया जिसमें फैयाज घायल हो गया। आननफानन में  ट्रैक्टर पर सवार लोगों ने फैयाज को वहीं घायल अवस्था में छोड़कर फरार हो गये। कुछ देर बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना परिजनों को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar News: Buried in grave after death in Bettiah exhumed the body.bihar police
मृतक फैयाज का प्रोफाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
एक माह पच्चीस दिन पहले हुई थी शादी 
 फैयाज के भाई महफूज आलम ने बताया कि फैयाज चालक गांव में जहीर माली का ट्रैक्टर चलाता था। एक माह पच्चीस दिन पहले फैयाज की शादी पूर्वी चंपारण के रामगढ़वा थाना क्षेत्र के बिनवाटोला निवासी इजराइल हुसैन की पुत्री आयशा सिद्दिकी के साथ हुई थी।

 

Bihar News: Buried in grave after death in Bettiah exhumed the body.bihar police
कब्र से शव निकालते परिजन और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

चिकित्सक ने बताया यह दुर्घटना नहीं जानलेवा हमला है 
घटना की सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और आननफानन में फैयाज को लेकर जीएमसीएच पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सक ने उपचार के दौरान परिजनों को बताया कि फैयाज दुघर्टना से घायल नहीं हुआ है बल्कि इसपर जानलेवा हमला हुआ है। उन्होंने बताया कि जानलेवा हमले के बाद हमलावरों ने युवक को दुर्घटना का रूप दिया था। लेकिन फैयाज की आवाज चले जाने की वजह से चिकित्सकों ने उसके बेहतर इलाज के लिए उसे रेफर कर दिया था। जिसके बाद परिजन उसे लेकर गोरखपुर ले गए थे।
 

Bihar News: Buried in grave after death in Bettiah exhumed the body.bihar police
शव को पोस्टमोर्टम के लिए ले जाते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

ऑडियो वायरल होने के बाद थाना में की शिकायत 
परिजनों का कहना है कि चिकित्सक द्वारा हमला किए जाने की बात पर वे लोग मन ही मन हमलावर की तलाश कर रहे थे। इसी बीच बुधवार की देर शाम एक ऑडियो वायरल के दौरान उन्हें एक साउंड क्लिप मिला, जिसमें एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति से कह रहा है कि उस दिन जो हुआ था उसमें वह मर गया? फोन सुनने वाला इसकी पुष्टि करता है तो फोन करने वाला बोलता है कि तुमलोगों को जो समझना है जाकर समझ लो, मुझे इस मामले में मत घसीटो। जो मैनेज करना है लाख दो लाख जाकर ले लो। हमारा नाम आया तो बुरा होगा। परिजनों का कहना है कि इस ऑडियो में बात करने वालों को वे लोग पहचान चुके हैं। उस पहचान को परिजन पुलिस को भी बता दिए हैं।

प्रशासन ने कब्र से शव निकालने का दिया आदेश 
घटना के संबंध में बेतिया एसपी डी अमरकेश का कहना है कि एक दुघर्टना का मामला आया था, जिसमें पुलिस गई थी। अब परिजन हत्या का आरोप लगा रहे है। मृतक के शव को कब्र खोदकर निकाला गया है, उसका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पूरे मामले की तहकीकात की जा रही है। एसपी ने कहा कि अगर हत्या हुई है तो आरोपी किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed