फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Brother-in-law fatally attacks a woman in Bettiah, tries to rape her; Bihar Police investigation

Bihar: भाभी के साथ देवर ने की हैवानियत, रेप की कोशिश कर रहा था, विरोध करने पर प्राइवेट पार्ट में सरिया डाला

Sun, 08 Dec 2024 12:37 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 08 Dec 2024 12:37 PM IST
सार

Bettiah News: उसने कभी सोचा नहीं था कि उसका देवर ऐसा काम करेगा। पति के गांव जाते ही देवर घर में घुसा और रेप की कोशिश करने लगा। महिला ने विरोध किया तो उसे बेरहमी से पीटा। इतने से भी मन नहीं भरा तो उसने इस तरह हैवानियत कर मारने की कोशिश की। 
 

विज्ञापन
Bihar News: Brother-in-law fatally attacks a woman in Bettiah, tries to rape her; Bihar Police investigation
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेतिया में एक महिला के साथ उसके ही देवर ने हैवानियत की। महिला की हालत गंभीर है। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।  घटना के बाद इलाके मे सनसनी फैली हुई है। घटना जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की है। जहां एक युवक ने अपने भाभी के कमरे में घुसकर जबरदस्ती दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर भाभी के साथ मारपीट की और प्राइवेट पार्ट में लोहे की छड़ (सरिया) घोंप दिया। पीड़िता के चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोस के लोग जुटे तो आरोपी भाग गया।

विज्ञापन


महिला के शरीर पर चोट का निशान
आननफानन मे लोगो ने पीड़ित महिला को उपचार के लिए पीएचसी ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया। जहां पीड़िता का इलाज चल रहा है। पीड़िता ने पुलिस को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष अंजेश कुमार ने बताया कि महिला ने आवेदन दिया है। जांच कर प्राथमिकी की जाएगी। इधर बैरिया पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. मिथिलेश चंद्र सिन्हा ने बताया कि महिला के शरीर पर चोट का निशान हैं। उसके प्राइवेट पार्ट से रक्तस्राव हो रहा था। उपचार के बाद रक्तस्राव बंद हो गया था। उसकी हालत में सुधार है। एहतियात के तौर पर जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


पति गांव गया था, तभी घर में घुस गया देवर
महिला का आरोप है कि वह अपने पति के साथ राेजगार के लिए पंजाब जाने वाली थी। शनिवार को पति किराया के लिए रुपये मांगने गांव में गया था। इसी दौरान देवर उसके घर में घुसा और दुष्कर्म करने के लिए जबरदस्ती करने लगा। महिला ने विरोध किया तो मारपीट की और गुस्से में आकर लोहे की छड़ घोंप दी। पीड़िता ने आरोपित की पत्नी पर महिला के गले से मंगलसूत्र भी निकालने का आरोप लगाया। पीड़िता के चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोस के लोग जुटे तो भाग गए। वही पुलिस मामलें मे गहनता से जांच पड़ताल कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed