फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Brick loaded tractor collides with trailer in Nalanda, one dead; Police engaged in investigation

Bihar News: एनएच पर ट्रेलर में ईंट लोड ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, एक की मौत; गाड़ी के उड़े परखच्चे

Sun, 08 Dec 2024 09:02 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 08 Dec 2024 09:02 AM IST
सार

Nalanda News: भागन विगहा ओपी प्रभारी शैलेश कुमार झा ने बताया कि रविवार सुबह एक ट्रैक्टर और ट्रेलर के बीच टक्कर हो गई है। हादसा इतना भीषण था कि ट्रैक्टर ड्राइवर की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

विज्ञापन
Bihar News: Brick loaded tractor collides with trailer in Nalanda, one dead; Police engaged in investigation
हादसे के बाद की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा में रविवार की सुबह ट्रेलर और ट्रैक्टर के बीच टक्कर में एक ड्राइवर की मौत हो गई। मामला भागन बीघा ओपी अंतर्गत एनएच 20 मोरा पचासा के समीप का है। फिलहाल ट्रैक्टर ड्राइवर की पहचान नहीं की जा सकी है। भागन विगहा ओपी प्रभारी शैलेश कुमार झा ने बताया कि रविवार सुबह एक ट्रैक्टर और ट्रेलर के बीच टक्कर हो गई है। हादसा इतना भीषण था कि ट्रैक्टर ड्राइवर की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है एवं मृतक की पहचान की जा रही है। आसपस के थाने को भी जानकारी दी गई है। पहचान के लिए सोशल मीडिया की भी मदद ली जा रही है। 

विज्ञापन


ट्रेलर चालक गाड़ी छोड़कर भागा
लोगों का कहना है कि ट्रैक्टर और ट्रेलर में टक्कर इतनी भीषण हुई की ट्रैक्टर के जहां परखच्चे  उड़ गए। वहीं ट्रेलर के आगे का भाग भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रैक्टर पर ईंट लोड थी और वह रॉन्ग साइड से जा रही थी। इस हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके पर गाड़ी छोड़ फरार हो गया। 
विज्ञापन


कुछ देर के लिए आवागमन बाधित
वहीं ट्रैक्टर की ट्रॉली पर लोड ईंट सड़क पर बिखर गई और थोड़ी देर के लिए आवागमन अवरुद्ध हो गया। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर को सड़क से किनारे किया और सड़कों से ईंट हटाकर आवागमन को फिर से सुचारू कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed