फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Brand Duplicate liquor factory in Darbhanga bihar police recovered after bihar Hooch tragedy

Bihar News : नकली शराब बिहार में भी बन रही, मशीन और बड़े ब्रांड की पैकिंग के साथ फैक्ट्री पकड़ी गई

Wed, 16 Oct 2024 11:14 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 16 Oct 2024 11:14 PM IST
सार

Bihar : शराबबंदी वाले बिहार में पुलिस ने एक महिला शराब कारोबारी 
को गिरफ्तार किया है। वह अपने घर नकली विदेशी शराब बनाने का काम करती थी। उसके घर से 210 तैयार ऑफिसर्स चॉइस वाले टेट्रा पैक, 400 खाली रैपर, 400 स्टिकर और सीलिंग मशीन जब्त किया गया है। 

विज्ञापन
Bihar News : Brand Duplicate liquor factory in Darbhanga bihar police recovered after bihar Hooch tragedy
शराब के साथ महिला धंधेबाज गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

दरभंगा में पुलिस ने नामी कंपनी के रैपर में विदेशी टेट्रा पैक शराब बनाने की फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। मौके से पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। वही आरोपी के घर से 210 तैयार ऑफिसर्स चॉइस वाले टेट्रा पैक, 400 खाली रैपर, 400 स्टिकर और सीलिंग मशीन को जब्त किया है। घटनास्थल से अंधेरे का फायदा उठाते हुए बाकी तस्कर भागने में सफल रहे है। मामला सोनकी थाना क्षेत्र के शहबाजपुर गांव का है। पुलिस का कहना है कि महिला शराब माफिया है।

विज्ञापन


गुप्त सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी 
पुलिस का कहना है कि सूचना मिली थी कि शहबाजपुर गांव में नेपाली सहनी के घर नकली विदेशी शराब बनाने का काम चल रहा है। सूचना पर पहुँची सोनकी थाना की पुलिस ने छापेमारी के दौरान नेपाली सहनी की पत्नी रीता देवी को गिरफ्तार कर लिया। महिला की गिरफ्तारी इस वजह से की गई थी क्यों कि उसके घर से 210 तैयार ऑफिसर्स चॉयस की टेट्रा पैक,400 खाली पैक व 400 स्टिकर के साथ टेट्रा पैक सील करने वाली मशीन जब्त किया गया है।
विज्ञापन


शराब के साथ मिले पैकिंग के सामान 
सोनकी थानाध्यक्ष बसंत कुमार ने बताया कि मिनी फैक्ट्री में लाल रंग का एक ब्रांडेड विदेशी शराब की 180 मल की टेट्रा पैक तैयार की जाती थी। पुलिस ने वहां से बड़ी संख्या में विदेशी शराब की पैक की गई टेट्रा पैक, शराब भरने के लिए रखी गई खाली टेट्रा पैक बरामद की है। इसके अलावा ब्रांडेड  कंपनी का कई लेवल, एक इलेक्ट्रिक सीलर मशीन, एक स्टेबलाइजर एवं साटने में इस्तेमाल होने वाला एयर फिक्स आदि शराब बनाने का  उपकरण  जप्त किया है।  पुलिस के पहुंचने से पूर्व तस्करों ने तीन चार बाल्टी में रखा हुआ तरल पदार्थ को जमीन में गिरा दिया था। संभवत वह तैयार शराब या स्पिरिट रहा होगा। मौके से नेपाली सहनी की पत्नी रीता देवी को गिरफ्तार कर लिया गया। कई अन्य तस्कर पुलिस को देख वहां से भाग गया। पुलिस ने मिनी फैक्ट्री से तैयार शराब की 210 टेट्रा पैक, 400 खाली टेट्रा पैक, प्रतिष्ठित कंपनी का 400 स्टीकर, 75 पीस एयर फिक्स बरामद किया । थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले को लेकर सात अन्य लोगों पर नामजद प्रार्थमिकी  दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed