फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : BPSC fake teachers arrested, scholars available for BPSC teacher result, bihar police arrested

BPSC Teacher: शिक्षक का नियुक्ति पत्र लेकर पहुंचे तो खुला खेल, फर्जी तरीके से बीपीएससी परीक्षा पास कर गए यह दो

Thu, 11 Jan 2024 09:10 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 11 Jan 2024 09:10 AM IST
सार

आरोपी ने बताया कि उसकी जगह मधुबनी जिले के फुलपरास थाना क्षेत्र के रहने वाले रामप्रीत सिंह के पुत्र नवीन कुमार ने परीक्षा दिया था। बायोमैट्रिक सत्यापन के दौरान यह पाया गया की नवीन कुमार ही परीक्षा में बैठा था।

विज्ञापन
Bihar News : BPSC fake teachers arrested, scholars available for BPSC teacher result, bihar police arrested
देवेंद्र कुमार (बाएं) और नवीन (दाएं)। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा जिले के एमएल एकेडमी स्कूल पर बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा नवनियुक्त शिक्षकों बायोमेट्रिक मिलान के दौरान एक फर्जी शिक्षक पाया गया है। फर्जी शिक्षक देवेन्द्र कुमार महतो म. वि. खरारी बालक, बहेड़ी गया था। बुधवार को बायोमेट्रिक मिलान के दौरान उसका न ही थंब मेल था रहा था और न ही उसका फ़ोटो मिलान हो रहा था। इस दौरान मौजूद शिक्षकों ने उससे कराई से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

विज्ञापन


आरोपी ने बताया कि उसकी जगह मधुबनी जिले के फुलपरास थाना क्षेत्र के रहने वाले रामप्रीत सिंह के पुत्र नवीन कुमार ने परीक्षा दिया था। बायोमैट्रिक सत्यापन के दौरान यह पाया गया की नवीन कुमार ही परीक्षा में बैठा था। जांच में उसके फोटो का भी मिलान हो गया है। साथ ही प्रधानाध्यापक द्वारा भी यह स्वीकार किया गया है कि बायोमेट्रिक मिलान के दौरान जिस व्यक्ति का फोटो मिलान हुआ है, वह व्यक्ति विद्यालय में कार्यरत नहीं था। इस जांच के क्रम फर्जी शिक्षक देवेंद्र कुमार के पास से एक बैग बरामद किया है उसमे तीन लाख 39 हजार रुपये बरामद हुए है। उक्त दोनों शिक्षकों के खिलाफ लहेरियासराय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


बैग से कैश बरामद हुआ
इधर, मौके पर पहुंची लहेरियासराय थाना की पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों से थाने में पूछताछ की गई। पुल लहेरियासराय थानाध्यक्ष कुमार कीर्ति ने बताया कि देवेंद्र कुमार महतो की जगह नवीन कुमार ने परीक्षा दिया था। इस कारण से बायोमीट्रिक उसका ना तो मिलान हो पाया और ना ही फोटो मिलान हुआ। पूछताछ में उसके बैग से तीन लाख 39 हजार रुपये मिले है। पूछताछ में नवीन ने स्वीकार किया कि वह देवेंद्र की जगह परीक्षा में बैठा था। देवेंद्र मध्य विद्यालय खरारी बालक, बहेड़ी में नियुक्त हुआ था। जिसका बायोमीट्रिक मिलान बुधवार को एमएल एकेडमी में हुआ और मामला सामने आया। मामले को लेकर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, बहेड़ी ने लहेरियासराय थाने में दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed