फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Body of student found in hostel of engineering college in Patna: Suicide, Bihar Police

Bihar News: पटना में बीआईटी मेसरा के हॉस्टल में मिला स्टूडेंट का शव, कमरा अंदर से बंद था

Mon, 27 Jan 2025 03:26 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 27 Jan 2025 03:26 PM IST
सार

Patna Police: इंजीनियरिंग के छात्र का शव हॉस्टल के कमरे में मिला है, जो अंदर से बंद था। लोग आशंका जता रहे हैं कि छात्र ने आत्महत्या की है। घटना के बाद कॉलेज कैंपस में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।

विज्ञापन
Bihar News: Body of student found in hostel of engineering college in Patna: Suicide, Bihar Police
इसी कॉलेज परिसर में स्थित हॉस्टल में मिला शव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना में बीआईटी मेसरा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एक छात्र की मौत का मामला सामने आया है। छात्र का शव हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटकता हुआ मिला है, जो अंदर से बंद था। लोग आशंका जता रहे हैं कि छात्र ने आत्महत्या की है। घटना के बाद कॉलेज कैंपस में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस एफएसएल की टीम की मदद से जांच कर रही है। मौके पर परिजन भी पहुंच गए

विज्ञापन


फंदे से लटकती मिली रॉनित की लाश
पुलिस के अनुसार, मृतक छात्र की पटना निवासी रॉनित कुमार (19) के रूप में हुई है। वह बीआईटी मेसरा के पटना कैंपस में बीसीए पार्ट एक में पढ़ता था। बताया जा रहा है कि वह रविवार को ही अपने घर से हॉस्टल आया था। आज सुबह उसकी लाश मिली। आशंका है कि उसने पंखे से लटककर जान दे दी। एफएसएल की टीम की जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। कॉलेज प्रबंधन और परिजनों से जानकारी ली जा रही है। प्रथम दृष्टया आत्महत्या की बात सामने आ रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed