फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Body of a youth found in Patna: Family alleges murder, Bihar Police investigation

Bihar News: पटना में युवक का शव मिलने से हड़कंप, परिजन बोले- इन लोगों ने नशे की सुई देकर मार डाला

Tue, 17 Jun 2025 09:18 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 17 Jun 2025 09:18 AM IST
सार

Patna Police: पटना पुलिस का कहना है कि परिजनों ने हत्या का आरोप दो लोगों पर लगाया है। शव को पोस्टमार्टम के अस्पताल दे दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। 

विज्ञापन
Bihar News: Body of a youth found in Patna: Family alleges murder, Bihar Police investigation
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

पटना जिले के बिहटा थानाक्षेत्र के कन्हौली  गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थिती में मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान मेघा राय का 30वर्षीय पुत्र इंद्रजीत कुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद बिहटा पुलिस मौके पर पहुंची।जहां पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अस्पताल भेजने की  तैयारी में  जुट गई गई ।इधर मौत के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ।

विज्ञापन


नशे की सुई देकर बेटे को मार डाला
घटना को लेकर मृतक युवक की मां उर्मिला देवी ने बताया कि मेरा छोटा पुत्र इंद्रजीत कुमार जो पिछले दो साल से मुंबई में काम किया करता था। आठ जून को वो घर आया था आज शाम को जब अपने चचेरे भाई मनोज और उसका दोस्त नागेश्वर के साथ गांव के बांसवाड़ी के तरफ गया हुआ था जब हम लोग वहां पर पहुंचे तो देखा कि यह दोनों मेरे बेटे को किसी चीज या नशा का सोई दे रहे हैं जिसके बाद वो  छटपटाने लगा तब उसने ही कहा कि मनोज और नागेश्वर द्वारा सुई दिया गया है। उसी हालत में अपने बेटे को घर लाया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। यह दोनों ही मेरे बेटे को नशे की सुई देकर हत्या किया है। इससे पहले भी बड़े बेटे की मौत सड़क हादसे में चार साल पहले हो चुका है। 
विज्ञापन

बिहार पुलिस के जवान ने खुद के सिर में मारी गोली, रेफर के दौरान हुई मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा स्पष्ट
इधर घटना को लेकर थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा ने बताया बिहटा के कन्हौली गांव में एक युवक की मौत की जानकारी मिली थी। मृतक युवक की पहचान इंद्रजीत कुमार के रूप में बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पहुंची है। फिलहाल युवक की मौत कैसे हुई है? यह अभी तक स्पष्ट है नहीं हो सका है। हालांकि, परिजनों ने दो लोगों पर नाम बताया है। इसने नशा की सुई देकर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed