{"_id":"68506a5040fb88620b05b543","slug":"bihar-news-bihar-police-constable-committed-suicide-case-by-shooting-himself-kaimur-bihar-police-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : बिहार पुलिस के जवान ने खुद के सिर में मारी गोली, रेफर के दौरान हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : बिहार पुलिस के जवान ने खुद के सिर में मारी गोली, रेफर के दौरान हुई मौत
Tue, 17 Jun 2025 12:32 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, कैमूर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, कैमूर
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Tue, 17 Jun 2025 12:32 AM IST
सार
Bihar : अचानक गोली चलने की आवाज आई। गोली की आवाज सुनकर हर कोई चौंक गया। फिर बिना देर किये उस आवाज की ओर सारे जवान दौड़ पड़े। कमरा अंदर से बंद था। ताकत लगाते हुए जब दरवाजा खोला गया तो अंदर का नजारा देखकर कर हर कोई सन्न रह गया।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भभुआ पुलिस लाईन में पुलिस के एक जवान ने खुद को सिर में गोली मार ली। मृतक जवान की पहचान जमुई निवासी अमलेश कुमार (24) के रूप में हुई है। वह कैमूर में 2022 में योगदान किया था। वह भभुआ दंगा नियंत्रण पुलिस में था। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी हरिमोहन शुक्ला घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें- Bihar News : खोजी कुत्ते सूंघते-सूंघते ठिठक कर भौंकने लगे एक जगह, खोदी गई जमीन तो निकला शराब का जखीरा
विज्ञापन
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि सोमवार की देर शाम भभुआ पुलिस लाइन में पुलिस के जवान अमलेश कुमार ने खुद के 147 गन से गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के जवान और पुलिसकर्मी दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे और तुरंत आननफानन में उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक उन्हें बनारस रेफर कर दिया। हालांकि रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें- Bihar News : निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, आवास सहायक को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार
घटना के संबंध में भभुआ पुलिस लाइन के डीएसपी रामानंद मंडल ने बताया कि दंगा नियंत्रण में पदस्थापित पुलिस जवान ने अपने 147 गन से गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर सभी पुलिस कर्मी वहां पहुंचे और दरवाजा को तोड़ा तो उसमें जवान घायल अवस्था में पड़ा हुआ था। लहूलुहान स्थिति में देखकर वहां सभी के होश उड़ गए। तुरंत घटना की जानकारी कैमूर एसपी को दी गई और फिरघायल जवान को इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक द्वारा प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर बनारस के लिए रेफर कर दिया, जहां बीच रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी उसके परिजनों को दे दी गई है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।