फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Boat collides with Pipa bridge in Patna, people boarded the boat to save their lives; ganga river

Bihar News : पटना में पीपा पुल से टकराई नाव, जान बचाने के लिए बीच गंगा नदी में ऐसा करने लगे लोग

Thu, 04 Jul 2024 01:53 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 04 Jul 2024 01:53 PM IST
सार

गुरवार सुबह यात्रियों से भरी नाव कच्ची दरगाह से रुस्तमपुर दियारा जा रही थी। तेज बहाव के कारण बीच नदी में यह हादसा हुआ। लोगों का कहना है कि नाव पर कई शिक्षक सवार थे। वह स्कूल जा रहे थे। हादस के कारण वह समय से स्कूल नहीं पहुंच पाएं।

विज्ञापन
Bihar News: Boat collides with Pipa bridge in Patna, people boarded the boat to save their lives; ganga river
नाव हादसा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना में गंगा नदी में पीपा पुल से नाव टकरा गई। टक्कर लगते ही यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। नाव का संतुलन बिगड़ने देख यात्री पीप पुल पर किसी तरह चढ़ गए। लोगों का कहना है कि पानी की तेज बहाव के कारण नाव का संतुलन बिगड़ गया और देखते ही देखते वह पीप पुल से टकरा गई। गनीमत है जानमाल को नुकसान नहीं पहुंचा। घटना कच्ची दरगाह से रुस्तमपुर दियारा के बीच की है।

विज्ञापन


जलस्तर बढ़ जाने के कारण पीपा पुल पर आवागमन बंद कर दिया
बताया जा रहा है कि दो दिन पूर्व गंगा का जलस्तर बढ़ जाने के कारण पीपा पुल पर आवागमन बंदकर दिया है। पीपा पुल को खोला जा रहा है। पुल का कुछ पार्ट ही खुल पाया था इसी बीच यह बड़ा हादसा हो गया। पीपा पुल पर आवागमन बंद होने के कारण नाव ही एकमात्र लोगों का एक मात्र साधन बच गया है। इस रास्ते के बंद हो जाने से लगभग साढ़े तीन लाख लोगों का आवागमन नाव के सहारे हो रहा है। 
विज्ञापन


पीपा पुल बंद होने से कई गांव का संपर्क मुख्यालय से टूट गया
गुरवार सुबह यात्रियों से भरी नाव कच्ची दरगाह से रुस्तमपुर दियारा जा रही थी। तेज बहाव के कारण बीच नदी में यह हादसा हुआ। लोगों का कहना है कि नाव पर कई शिक्षक सवार थे। वह स्कूल जा रहे थे। हादस के कारण वह समय से स्कूल नहीं पहुंच पाएं। घटना के बाद लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि पीपा पुल बंद होने से कई गांव का संपर्क मुख्यालय से टूट गया है। प्रशासन इस मामले को गंभीरता से ले और आवागमन की व्यवस्था करवाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed