फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Boat capsized in Kosi, passengers started floating in strong current; Rescue Team, Supaul News

Bihar News : कोसी नदी में नाव डूबी? जानिए आपदा मित्रों की बात पर सुपौल के डीएम ने क्या कहा

Fri, 04 Oct 2024 01:20 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 04 Oct 2024 01:20 PM IST
सार

Bihar News: सुपौल में छोटी नाव (डेंगी) पर डेढ़ दर्जन से अधिक लोग सवार होकर नदी पार कर रहे थे। इसी बीच अनियंत्रित होकर नाव पलट गई और नदी के तेज बहाव में नाव भी बह गई।

विज्ञापन
Bihar News: Boat capsized in Kosi, passengers started floating in strong current; Rescue Team, Supaul News
कोसी नदी में पलटी नाव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुपौल के किशनपुर थाना अंतर्गत पिरगंज ठाढी धत्ता के पास कोसी नदी में शुक्रवार की सुबह बजे 11 बजे बड़ा हादसा टल गया। यहां क्षमता से अधिक लोगों से भरी नाव नदी में पलट गई। हालांकि आपदा मित्र की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई और समय रहते नाव पर सवार सभी 20 लोगों को बचा लिया गया। जबकि दुर्घटनाग्रस्त नाव की खोजबीन जारी है। बताया जा रहा है कि बीते दिनों कोसी नदी के जलस्तर में आए अचानक उछाल के बाद घटनास्थल के पास सड़क बह गई थी। इसके बाद इलाके के लोग नाव के सहारे ही आवागमन कर रहे हैं।

विज्ञापन


नाव पर सवार सभी 20 लोगों की जान बच गई
लोगों का कहना है कि शुक्रवार की सुबह यहां एक छोटी नाव (डेंगी) पर डेढ़ दर्जन से अधिक लोग सवार होकर नदी पार कर रहे थे। इसी बीच अनियंत्रित होकर नाव पलट गई और नदी के तेज बहाव में नाव भी बह गई। हालांकि नाव पर सवार सभी 20 लोगों की जान बच गई। 
विज्ञापन

 
20 फीट की दूरी में बह चुकी है सड़क
किसनपुर थाना क्षेत्र में बाढ़ की चपेट में आने से पीरगंज से दुबियाही जाने वाली सड़क लगभग 20 फीट की दूरी में कटकर बह चुकी है। इसलिए लोग नाव के सहारे ही आवागमन कर रहे थे। पानी का तेज बहाव होने की वजह से नाव दुर्घटना हो गई। आपदा मित्र मो. समीउल्लाह ने बताया कि कोसी नदी की तेज धारा होकर क्षमता से अधिक लोग नाव पर सवार होकर आवागमन कर रहे थे। इसी बीच आपदा मित्र की टीम कटिंग होकर सुजानपुर स्थित बाढ़ राहत शिविर में जा रही थी। उनकी आंखों के सामने ही यह घटना हुई। इसके तुरंत बाद सहयोगी आपदा मित्र मो. आदम और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू शुरू किया गया। घटना की सूचना किसनपुर के अंचलाधिकारी और बीडीओ को भी दी गई है। इधर, घटना को लेकर प्रशिक्षु डीएसपी सह किसनपुर थानाध्यक्ष नीतू सिंह ने बताया कि डेंगी नाव पर क्षमता से अधिक लोग सवार थे। सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशनपुर में नाव डूबने की घटना की गलत है
सुपौल के डीएम कौशल कुमार ने बताया कि किशनपुर में लोगों की डूबने वाली गलत है। इस तरह की कोई घटना नहीं हुई है। दरअसल, तटबंध के पास की जमीन के हिस्से में पानी कम होने के कारण नावें नहीं चल पा रही हैं और वे जमा हुए गाद में फंस रही हैं। उथले पानी में नाव का उपयोग करने से परहेज किया गया है। लोगों से अपील है कि वह किसी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed