{"_id":"66c98d4b2b71f645be0ffa6a","slug":"bihar-news-boat-capsized-in-gandak-river-of-west-champaran-six-people-drowned-sdrf-search-operation-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : गंडक नदी में पलटी नाव, छह लोग डूबे; दियारा जा रहे थे सभी, एसडीआरएफ की टीम चला रही सर्च ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : गंडक नदी में पलटी नाव, छह लोग डूबे; दियारा जा रहे थे सभी, एसडीआरएफ की टीम चला रही सर्च ऑपरेशन
Sat, 24 Aug 2024 01:05 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sat, 24 Aug 2024 01:05 PM IST
सार
जिला प्रशासन की मदद से मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम डूबे हुए लोगों की बचाव मे जुटी हुई है। डूबे लोगों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुटी हुई है।
विज्ञापन
नदी किनारे लगी लोगों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम चंपारण के बगहा में गंडक नदी में एक नाव अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें नाव सवार छह लोग डूब गए। सभी लोग लापता हैं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। जिला प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। टीम ने फौरन एसडीआरएफ को बुलाया। स्थानीय तैराक और एसडीआरएफ की टीम छह लोगों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चला रही है।
बताया जाता है कि सभी लोग गंडक नदी पार कर दियरा क्षेत्र में किसी काम से जा रहे थे। अचानक गंडक की तेज धार में नाव अनियंत्रित हो गई। इसके बाद हादसा हुआ। इधर, घटना की जानकारी अगल-बगल के लोगों ने स्थानीय प्रशासन को दिया। स्थानीय प्रशासन की मदद से मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू कर डूबे हुए लोगों की बचाव मे जुटी हुई है। वही डूबे लोगों के परिजनों में हाहाकार मचा हुआ है। परीजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटनास्थल पर सैकड़ो की संख्या में लोगों की भीड़ जुटी हुई है।
खबर अपडेट हो रही है...