फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Black out after Mock Drill Surgical Strike pahalgam attack hanuman mandir patna bihar

Bihar News : सायरन बजते ही ब्लैक आउट शुरू, महावीर मंदिर भी रहा अंधेरे में; पीछे दूर से दिख रही थी रोशनी

Wed, 07 May 2025 09:41 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना / पूर्णिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना / पूर्णिया Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 07 May 2025 09:41 PM IST
सार

Black out : सायरन बजते ही पूरे पटना में अँधेरा छा गया। यहां तक कि पटना के हनुमान मंदिर में भी अँधेरा हो गया, लेकिन पटना के कई जगहों पर बिजली जलती नजर आई।

विज्ञापन
Bihar News : Black out after Mock Drill Surgical Strike pahalgam attack hanuman mandir patna bihar
अंधेरे में पटना का हनुमान मंदिर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत की सेना पाकिस्तान में 100 किलोमीटर अंदर घुसकर आतंकवादियों के 9 ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। बुधवार को हवाई हमले होने की स्थिति में खुद का बचाव करने की तैयारी के लिए दिन में मॉक ड्रिल किया गया और शाम 7 बजे ब्लैक आउट किया गया। 6 बजकर 58 मिनट पर सायरन बजने शुरू हुए। सायरन बजते ही शहर की बिजली काट दी गई। 7 बजकर 10 मिनट तक बिजली कटी रही। गाड़ियों की रफ़्तार धीमी हो गई। कहीं -कहीं लाइट जलते रहे, लेकिन फिर कुछ देर में वह लाइट भी बंद हो गई। गंगा पथ पर रोड स्ट्रीट लाइट को भी बंद कर दिया गया था। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Operation Sindoor : पाक के आतंकी ठिकानों पर हमले के बाद नीतीश ने पीएम मोदी के लिए क्या कहा? तेजस्वी भी खुश
विज्ञापन


 पटना में 80 जगहों पर बजाए गये सायरन
 पटना में 80 जगहों पर सायरन बजाए गये, जिसमें हाइकोर्ट, डाकबंगला चौराहा, बोरिंग रोड, अशोक राजपथ, कारगिल चौक, पटना सिटी चौक, दानापुर रेलवे स्टेशन, एम्स फुलवारीशरीफ, 70 फीट, संत माइकल स्कूल के पास, नासरीगंज,  रोड, राजीवनगर, एलसीटी घाट, आशियाना गोलंबर, ,शेखपुरा मोड़, जगदेव पथ, दानापुर चौराहा, जीरो माइल, फुलवारीशरीफ गोलंबर और सगुना मोड़ शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -/Bihar News : पटना एयरपोर्ट की उड़ान रद्द, सर्जिकल स्ट्राइक के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

लगने लगे पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे 
पूर्णिया में 7 बजे पूरा शहर अंधेरे में डूब गया। 10 मिनट तक ब्लैकआउट रहा। सभी ने बाइक और मोबाइल की लाइट तक बुझा दी। खुद को इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनाने के लिए शहर के आर एन साह चौक पर सैकड़ों लोग जुट गए। भारत माता की जय, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगते रहे। गृह मंत्रालय ने इन इलाकों को सिविल डिफेंस डिस्ट्रिक्ट के तौर पर सूची में डाला था। सिविल डिफेंस डिस्ट्रिक्ट्स को उनकी संवेदनशीलता के आधार पर 3 कैटेगरी में बांटा गया है। पूर्णिया को कैटगरी-2 में रखा गया है। कैटगरी-1 सबसे संवेदनशील और कैटेगरी-3 कम सेंसेटिव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed