फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : BJP targets Nitish, Lalu, Tejashwi after BJP leader death in Patna police lathicharge, JP Nadda

BJP News : भाजपाइयों पर लाठीचार्ज के बाद नड्डा बोले- चार्जशीटेड व्यक्ति को बचाने में नीतीश नैतिकता भूले

Thu, 13 Jul 2023 04:45 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 13 Jul 2023 04:45 PM IST
सार

Bihar News : पूर्व घोषित विधानसभा मार्च के दौरान पटना में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर आंसू गैस के गोले दागने और लाठीचार्ज करने की गूंज दिल्ली तक पहुंच गई है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि चार्जशीटेड व्यक्ति को बचाने में सीएम नैतिकता भूल चुके हैं।

विज्ञापन
Bihar News : BJP targets Nitish, Lalu, Tejashwi after BJP leader death in Patna police lathicharge, JP Nadda
भाजपा नेताओं पर लाठीचार्ज के बाद गरमाई सियासत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के विधानसभा मार्च के दौरान पटना पुलिस के लाठीचार्ज में भाजपा नेता की मौत के बाद सिसायत गरमा गई है। भाजपा नेताओं ने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला और इस घटना को लोकतंत्र की हत्या बता दिया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं पर पटना में हुए लाठीचार्ज राज्य सरकार की विफलता और बौखलाहट का नतीजा है। महागठबंधन की सरकार भ्रष्टाचार के क़िले को बचाने के लिए लोकतंत्र पर हमला कर रही है।जिस व्यक्ति पर चार्जशीट हुई है, उसको बचाने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री अपनी नैतिकता तक भूल गये हैं।
विज्ञापन


क्रूरता पुर्ण तरीके से भाजपा पदाधिकारी की हत्या कर दी गई
वहीं बिहार भाजपा के सह प्रभारी और सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि लोकतंत्र के इतिहास का काला दिन, बिहार की ठगबंधन की सरकार के कुशासन के खिलाफ बिहार भाजपा द्वारा लोकतांत्रिक तरीके से किये जा रहे विधानसभा मार्च पर बिहार पुलिस द्वारा क्रूरता पुर्ण तरीके से भाजपा पदाधिकारी की हत्या कर देना बताता है कि बिहार में जंगलराज का साम्राज्य है। इस अत्याचार का जबाब बिहार की जनता देगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar News : BJP targets Nitish, Lalu, Tejashwi after BJP leader death in Patna police lathicharge, JP Nadda
पटना पुलिस ने भाजपा नेताओं को डाकबंगला चौराहा पर ही रोक दिया। - फोटो : अमर उजाला
ये कौन सी महागठबंधन सरकार की लोकतांत्रिक व्यवस्था है
बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि आखिर ये कौन सी महागठबंधन सरकार की लोकतांत्रिक व्यवस्था है, जिसमें भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर लाठी तानने की अनुमति है। नीतीश बाबू आपके अंदर उपजे भय का प्रमाण है। भ्रष्टाचार और परिवारवाद के किले को बचाने के लिए अंधी, बहरी और गूंगी ठगबंधन की सरकार लाठी और गोलों के जोर पर पूरे बिहार को हांकना चाहती है। चच्चा-भतीजा की जोड़ी ये जान ले, बिहार संपूर्ण क्रांति की भूमि रही है, अंहकारी और दम्भी सरकार को देश में नहीं चलने दिया था।लाठी के दम पर बिहार नहीं चलेगा! 


 

Bihar News : BJP targets Nitish, Lalu, Tejashwi after BJP leader death in Patna police lathicharge, JP Nadda
प्रदर्शन करते भाजपा नेता। - फोटो : अमर उजाला
आंदोलन को निर्मम तरीके से कुचलने कोशिश की गई
पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने कहा कि भाजपा के आंदोलन को निर्मम तरीके से कुचलने कोशिश की गई। हमारे एक कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई। पटना की लाठीचार्ज में उनके सिर में गंभीर चोट लगी। सुशील मोदी ने कहा कि पटना पुलिस लाठीचार्ज के बाद भी नहीं रुकी, भाजपा नेताओं को गिरफ्तार भी कर लिया। वहीं पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि हम इन गिरफ्तारी से डरने वाले नहीं है। हम बिहार की बेहतरी के लिए लड़ते रहेंगे। लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। हमलोग शांतिपूर्व तरीके से आगे बढ़ रहे थे इतने में पुलिसकर्मी लाठी बरसाने लगे।भाजपा के आंदोलन से बिहार सरकार डर गई है।

 

अनुराग ठाकुर बोले- लोकतंत्र को रौंदा जा रहा
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मामले में कहा कि बिहार में जंगलराज के विरुद्ध शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं और जहानाबाद जिले के महामंत्री विजय सिंह की बर्बतापूरक हत्या कर दी गई। नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव ने बिहार में लोकतंत्र को अपने बूटों तले रौंद दिया है। पटना में नीतीश सरकार के इशारे पर ये जो पुलिस कार्रवाई और बर्बतापूरक कार्रवाई हुई है ये लोकतंत्र में माफी के लायक नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed