फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: BJP's assembly march in Patna, Jehanabad leader's condition critical; Patna police lathicharged

Bihar : भाजपा के विधानसभा मार्च के दौरान लाठीचार्ज, जहानाबाद के नेता की मौत; पुलिस ने कहा- चोट के निशान नहीं

Thu, 13 Jul 2023 02:58 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 13 Jul 2023 02:58 PM IST
सार

BJP News : नई शिक्षक नियमावली के विरोध, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को चार्जशीट के आधार पर हटाने जैसे कई मुद्दों पर गुरुवार को भाजपा के विरोध मार्च के दौरान पुलिस ने जमकर लाठीचार्ज किया। इसमें भाजपा के एक नेता की मौत की खबर से खलबली मच गई है।

विज्ञापन
Bihar News: BJP's assembly march in Patna, Jehanabad leader's condition critical; Patna police lathicharged
घायल भाजपा नेता को अस्तपाल ले जाते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के विधानसभा मार्च के दौरान पटना पुलिस पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज में दर्जनों विधायक और सांसद घायल हो गए। इसमें एक भाजपा नेता की मौत हो गई है। राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने दावा किया है कि लाठीचार्ज के दौरान जहानाबाद के जिला महामंत्री विजय कुमार सिंह के सिर में चोट लग गई। गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


वहीं पटना जिला प्रशासन की ओर से कहा गया है कि जहानाबाद के विजय सिंह छज्जू बाग में सड़क किनारे अचेतावस्था में पाए गए थे। शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं है। उन्हें PMCH के ICU में भर्ती कराया गया है। विस्तृत विवरण प्राप्त किया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। मामले की जांच करवाई जा रही है।
विज्ञापन


नेताओं और कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
बता दें कि भाजपा के वरीय नेता और कार्यकर्ता नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मा का दर्जा देने की मांग विधानसभा मार्च पर निकले थे। डाकबंगला चौराहा पर  तैनात पटना पुलिस ने पहले भाजपा नेताओं को पीछे हटने कहा। लेकिन, भाजपा नेता नहीं माने तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस नेताओं और कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने लगे। इतना ही नहीं आंसू गैस के गोले भी दागे गए। पुलिस वाटर कैनन का प्रयोग कर रही है। इसी दौरान भाजपा के नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा समेत कई नेता चोटिल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Bihar News: BJP's assembly march in Patna, Jehanabad leader's condition critical; Patna police lathicharged
पटना पुलिस ने डाकबंगला चौराहा पर बल प्रयोग किया। - फोटो : अमर उजाला

सुशील मोदी बोले- लोकतंत्र की हत्या की जा रही है
भाजपा सांसद सुशील मोदी ने कहा कि सरकार आंदोलन को कुचलने की कोशिश कर रही है। लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। यह अन्याय है। पुलिस के लाठीचार्ज में भाजपा के जहानाबाद के जिला मंत्री विजय कुमार सिंह की मौत हो गई है। वहीं पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि पटना पुलिस ने महिलाओं को भी दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया है। हमलोग शांतिपूर्व तरीके से आगे बढ़ रहे थे इतने में पुलिसकर्मी लाठी बरसाने लगे। भाजपा के आंदोलन से बिहार सरकार डर गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed