फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : BJP rajya sabha candidate list bihar, dr dharmsheela gupta coal india bjp mahila morcha bihar

Rajya Sabha : बिहार से भाजपा ने धर्मशीला गुप्ता को दिया राज्यसभा में मौका; कौन हैं यह, अभी क्या कर रहीं- जानें

Sun, 11 Feb 2024 09:02 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 11 Feb 2024 09:02 PM IST
सार

डॉ धर्मशीला गुप्ता 2022 के दरभगा नगर निगम के चुनाव में मेयर के पद पर चुनाव लड़ी थी लेकिन यह चुनाव वह जदयू समर्थित उम्मीदवार अंजुम आरा से चुनाव हार गई थीं।

विज्ञापन
Bihar News : BJP rajya sabha candidate list bihar, dr dharmsheela gupta coal india bjp mahila morcha bihar
डॉ. धर्मशीला गुप्ता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. धर्मशीला गुप्ता को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया गया है। इससे दरभंगा जिला समेत बिहार भाजपा में खुशी की लहर है। भाजपा के वरीय नेताओं का कहना है कि डॉ. गुप्ता दरभंगा के डॉ नागेंद्र झा महिला महिला विद्यालय में सामाजिक विज्ञान की शिक्षिका हैं। उन्होंने अपना राजनीतिक जीवन भाजपा में एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में शुरू किया। इसके बाद जो निरंतर अपने काम की बदौलत पार्टी में उनका कद लगातार बढ़ती गईं

विज्ञापन


विज्ञापन


भाजपा ने कोल इंडिया का सदस्य बनाया
डॉ गुप्ता पहली बार दरभंगा नगर निगम के चुनाव में भाग्य आजमाने उतरीं थी। इसमें उन्होंने बतौर वार्ड पार्षद चुनाव जीत लिया। इसके बाद समय-समय पर पार्टी में भी उनका कद बढ़ता गया। उन्हें दरभंगा जिला भाजपा महिला का जिलाध्यक्ष बनाया गया। लेकिन, राजनीतिक सफर अगले कदम पर बढ़ने के लिए वह लगातार प्रयासरत रहीं।  पार्टी ने उन्हें कोल इंडिया का सदस्य बनाया है। अभी भी डाॅ. गुप्ता कोल इंडिया की सदस्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साधारण कार्यकर्ता भी राज्यसभा जा सकता है
बताया जा रहा है कि डॉ धर्मशीला गुप्ता 2022 के दरभगा नगर निगम के चुनाव में मेयर के पद पर चुनाव लड़ी थी लेकिन यह चुनाव वह जदयू समर्थित उम्मीदवार अंजुम आरा से चुनाव हार गई थीं।  डॉ धर्मशीला गुप्ता को राजसभा उम्मीदवार बनाये जाने पर भाजपा नेता सुजीत मल्लिक ने कहा कि बहुत खुशी हुई कि पार्टी ने एक बार फिर एक साधारण कार्यकर्ता को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है। वही आदित्य नारायण चौधरी मन्ना ने कहा कि यह भाजपा में यह सम्भव है साधारण कार्यकर्ता को पार्टी हमेशा संम्मान दिया करती है। एक बार फिर से साबित हो गया कि एक साधारण कार्यकर्ता भी राज्यसभा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed