फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : BJP Party will fight on 17 seats in bihar 2024 election out of 40 mp seats, bjp list coming soon

Bihar News : भाजपा बिहार में 17 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी, कोर कमिटी कर रही बैठक; सीट बंटवारे से अलग यह चर्चा

Tue, 05 Mar 2024 09:09 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 05 Mar 2024 09:09 PM IST
सार

BJP List : राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में सीटों का बंटवारा हो गया है या नहीं, इसपर कुछ स्पष्ट नहीं। लेकिन, भाजपा ने तय कर लिया है कि वह 2019 की तरह 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी की कोर कमिटी इन सीटों पर अभी चर्चा कर रही है।

विज्ञापन
Bihar News : BJP Party will fight on 17 seats in bihar 2024 election out of 40 mp seats, bjp list coming soon
बैठक में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी विजय कुमार सिन्हा और बिहार प्रभारी विनोद तावडे। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार भाजपा कार्यालय में लोकसभा चुनाव प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें लोकसभा चुनाव के दौरान बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर के प्रबंधन के कार्यों की चर्चा की गई। इस बैठक में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बिहार प्रभारी विनोद तावडे, गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय, सुशील मोदी, नंदकिशोर यादव, प्रेम कुमार सहित अन्य नेता शामिल थे।

विज्ञापन


भाजपा की कथनी और करनी में अंतर नहीं
इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि आज हमारे पास ऐसा चमत्कारिक नेतृत्व है, जिससे चुनाव के पहले ही हम अपने विरोधियों पर बढ़त बना चुके हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर नहीं है। भाजपा अपने संकल्प पत्र के जरिए लोगों से जो वादा करती है वह उसे पूरा भी करती है। यही भाजपा का ट्रैक रिकार्ड है।
विज्ञापन


इस बार 400 पार 
सम्राट चौधरी ने कहा कि भाजपा ने नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में 2014 में 530 संकल्प लिया था, जिसमें 529 संकल्पों यानी 99.99% पूरा किया। भाजपा वर्ष  2019 के चुनाव के दौरान 234 संकल्प लिए जिसमे से अभी तक 222 यानी 95% संकल्पों को सिद्धि तक पहुंचा दिए गए।अब लक्ष्य 400 को पार करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सनातन विरोधियों पर साधा निशाना
सम्राट चौधरी सनातन विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि हम सभी सनातन के समर्थक किसी भी धर्म और समाज के विरोधी नही हैं,  लेकिन जो तुष्टिकरण करेगा उसे हम छोड़ने वाले भी नहीं हैं। उन्होंने कहा कि आज तुष्टिकरण की खातिर सनातन धर्म, सनातन गुरुओं और सनातन ग्रंथों का अपमानित किया जा रहा है।

केंद्र और बिहार सरकार की गिनाई उपलब्धी
सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में पिछले 5 दिनों के अंदर 39 लाख आयुष्मान कार्ड बने हैं। जिन लोगो को 5 किलो अनाज मिल रहा है उन्हे 5 लाख के इलाज की भी गारंटी मोदी जी और नीतीश कुमार दे रहे है। उन्होंने कहा कि गरीब कल्याण की 125 योजनायें चल रही हैं।


पार्टी के नेता इस तरह जमीन पर करेंगे काम
प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि भाजपा चुनाव को लेकर न केवल तैयार है बल्कि कार्यकर्ता उत्साहित भी हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी बड़े नेता 100 किलोमीटर के भीतर 10 कार्यक्रम और सभा करेंगे, जिसकी तैयारी की जा रही है। कार्यशाला के दौरान दीवार लेखन के काम को बूथ तक करने तथा 10 मार्च तक लाभार्थी संपर्क अभियान चलाए जाने की बात कही गई। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लिए भाजपा संकल्प पत्र सुझाव अभियान के तहत 15 मार्च तक मिस्ड कॉल कर या बॉक्स में सुझाव के लिए लोगों को प्रेरित करना है। हर बूथ पर 370 नये वोटर जोडने के लिए भाजपा के कार्यकर्ताओं को कहा गया है। इस कार्यशाला में बिहार चुनाव सह प्रभारी राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, क्षेत्रीय सह संगठन महामंत्री नागेन्द्र नाथ त्रिपाठी, संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया, लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति संयोजक राजेन्द्र गुप्ता, सह संयोजक मिथिलेश तिवारी, संयोजक राजेश कुमार वर्मा और संजय गुप्ता सहित कई लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed