फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : BjP party rajya sabha candidate Manan Kumar Mishra chairman bar council of India news

Manan Kumar Mishra : भाजपा क्यों राज्यसभा भेज रही मनन कुमार मिश्रा को; जानें कौन हैं और क्या है खूबी इनकी

Tue, 20 Aug 2024 07:15 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना / गोपालगंज
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना / गोपालगंज Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 20 Aug 2024 07:15 PM IST
सार

Bihar : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर भारतीय जनता पार्टी की बैठक हुई। बैठक के बाद राज्य सभा के लिए होने वाले उप चुनाव के उम्मीदवार की घोषणा की गई। भारतीय जनता पार्टी ने बिहार के लिए मनन कुमार मिश्रा को अपना उम्मीदवार बनाया है।

विज्ञापन
Bihar News : BjP party rajya sabha candidate Manan Kumar Mishra chairman bar council of India news
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ मनन कुमार मिश्रा। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

देश के सात राज्यों की 10 राज्यसभा सीटों पर उप चुनाव होने हैं। चुनाव के नामांकन की आखरी तारीख 21 अगस्त को है। ऐसे में अब अंतिम समय में भारतीय जनता पार्टी  ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर पार्टी की बैठक के बाद इस नाम पर अंतिम मुहर लग गई है। भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की सूची जारी करते हुए बिहार के लिए मनन कुमार मिश्रा को अपना उम्मीदवार बनाया है। यहां रिक्त जिन दो सीटों पर राज्यसभा चुनाव होने हैं, उनमें एक सीट पर पहले से ही उपेंद्र कुशवाहा के नाम की घोषणा की जा चुकी है।

विज्ञापन


इन नामों की हो रही थी चर्चा 
मनन कुमार मिश्रा मूल रूप से गोपालगंज जिले के रहने वाले हैं। वह बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष रह चुके हैं और फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में वकालत करते हैं।राज्यसभा की रेस में पूर्व मंत्री और भोजपुर के पूर्व सांसद आर के सिंह और आरके सिन्हा के बेटे रितुराज सिन्हा का नाम था। मगर, भारतीय जनता पार्टी की बैठक के बाद एक नया नाम मनन कुमार मिश्रा का आया। अब मनन कुमार मिश्रा के नाम पर अंतिम मुहर लग गई है।  

विज्ञापन

Bihar News : BjP party rajya sabha candidate Manan Kumar Mishra chairman bar council of India news
मनन कुमार मिश्रा। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

जानिये कौन हैं मनन कुमार मिश्रा?
मनन कुमार मिश्रा मूल रूप से बिहार के गोपालगंज के रहनेवाले हैं। पहली बार अप्रैल 2012 में बीसीआई के चेयरमैन निर्वाचित हुए और इसके बाद जीत का सिलसिला अब तक जारी है। मनन कुमार मिश्रा ने 1980 में पटना लॉ कॉलेज से वकालत की डिग्री लेकर गोपालगंज सिविल कोर्ट में वकालत शुरू की। वह अपने बैच के टॉपर व गोल्ड मेडलिस्ट हैं। गोपालगंज में एक साल वकालत करने के बाद उन्होंने 1982 में पटना हाईकोर्ट में प्रैक्टिस शुरू की। पहली बार 1989 में बिहार स्टेट बार काउंसिल के सदस्य बने। सुप्रीम कोर्ट के चार सीनियर जजों के प्रेस कॉन्फ्रेंस पर उठे विवाद पर इन्होंने जिस प्रकार से जजों का साथ दिया, उससे देश में बीसीआई का कद काफी बढ़ गया। पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई पर लगे यौन उत्पीड़न पर बीसीआई ने जब सीजेआई का साथ दिया तो बीसीए पर भी सवाल उठने लगे थे लेकिन बीसीआई ने उसका पुरजोर मुकाबला किया।

बधाई देने वालों का लगा तांता                 
मनन कुमार मिश्रा के राज्यसभा प्रत्याशी घोषित होने पर जगतौली पैक्स के पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर पांडेय, अधिवक्ता मनकेश्वर चौबे, अजय त्रिपाठी, रविप्रकाश मणि त्रिपाठी, उदयनारायण मिश्र, प्रद्युम्न मिश्र, नीतीश मिश्र सहित कई लोगों ने उनको बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed