फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : BJP party leader jeevesh mishra asked answer from jdu lalan singh after arun kumar allegation

Bihar : भाजपा ने पूछा- ललन कब खोल रहे पान की दुकान? सीएम नीतीश की सर्जरी करने वाले थे, क्या उसकी दवा दे रहे?

Mon, 16 Oct 2023 12:32 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 16 Oct 2023 12:32 PM IST
सार

Nitish Kumar : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खाने में दवा मिलाए जाने की बात जदयू के सांसद रहे अरुण कुमार ने कही है तो जांच होनी ही चाहिए। भाजपा नेता व पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा ने जदयू अध्यक्ष ललन सिंह के पुराने बयानों की याद दिलाते हुए इसे जरूरी बताया।

विज्ञापन
Bihar News : BJP party leader jeevesh mishra asked answer from jdu lalan singh after arun kumar allegation
भाजपा नेता जीवेश मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ताजा बयानों और उनके हाव-भाव को लेकर पूरा राज्य चिंतित है। ऐसे में अगर उनके साथ लंबे समय तक सांसद रहे अरुण कुमार अगर उनके भोजन में दवा मिलाए जाने की साजिश का खुलासा कर रहे हैं तो इसकी जांच होनी ही चाहिए। भाजपा कोटे से नीतीश सरकार में मंत्री रह चुके जीवेश मिश्रा ने सोमवार को यह बातें कही। उन्होंने कहा कि जनता दल यूनाईटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने एक समय में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पेट में दांत होने और इसकी सर्जरी खुद करने का एलान किया था, कहीं वह उसी की दवा तो नहीं दे रहे! जीवेश ने कहा कि ललन सिंह ने कहा था कि अगर नीतीश राजद के साथ चले गए तो वह पटना में पान दुकान खोलेंगे। हम उनकी उस दुकान का आज भी इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed