फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : BJP party ex rajyasabha member rk sinha brain stroke sis chairman rk sinha health update

RK Sinha : भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा को ब्रेन स्ट्रोक, SIS समूह के अध्यक्ष भी हैं सिन्हा

Fri, 24 Jan 2025 01:45 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 24 Jan 2025 01:45 PM IST
सार

Bihar News : भाजपा के संस्थापकों में रहे राज्यसभा के पूर्व सांसद रवींद्र किशोर सिन्हा दिल्ली के मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के ICU में हैं। दिल्ली में एक बैठक के बाद नोएडा जाते समय 17 जनवरी की शाम उन्हें ब्रेन स्ट्रोक आया था।

विज्ञापन
Bihar News : BJP party ex rajyasabha member rk sinha brain stroke sis chairman rk sinha health update
पूर्व सांसद आरके सिन्हा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के संस्थापकों में से एक रवींद्र किशोर सिन्हा गंभीर रूप से बीमार हैं। भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा को 17 जनवरी को ब्रेन स्ट्रोक आया था, जिसके बाद उनका उसी रात ऑपरेशन किया गया था। परिवार ने यह बात अबतक जाहिर नहीं होने दी थी, लेकिन अब यह सूचना सार्वजनिक की गई है। वह देश की विख्यात निजी सुरक्षा एजेंसी- सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज के अध्यक्ष भी हैं। वह अभी दिल्ली के मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में हैं। परिवारजनों ने लोगों से अपील की है कि उनके लिए दुआएं करें।

विज्ञापन


बता दें कि आरके सिन्हा का जन्म रविंद्र कुमार सिन्हा का जन्म 22 सितंबर 1951 को बिहार के बक्सर में हुआ। पिताजी की नौकरी पटना में थी तो वह भी पटना में रह गए। यहीं से शिक्षा पूरी की। इसके बाद पत्रकारिता करने लगे। इसके जरिए उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई। उन्होंने साल 1971 में बतौर पत्रकार भारत-पाकिस्तान युद्ध को कवर किया था। हालांकि उस वक्त तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के विरुद्ध लिखने के कारण उन्हें नौकरी से हाथ भी धोना पड़ गया। इसके बाद लोकनायक जयप्रकाश नारायण की सलाह पर उन्होंने पटना के एक गैरेज में सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज लिमिटेड (SIS) कंपनी बनाई। पहले तो सेना से सेवानिवृत हुए जवानों के सहारे काम की शुरुआत की। इसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज एसआईए देश और विदेश में सिक्योरिटी सर्विस दे रहा है। न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में भी इसके ब्रांच हैं।
विज्ञापन


आज आरके सिन्हा देश के जाने-माने उद्योगपति हैं। आज के समय में वह 1300 करोड़ की एसआईएस ग्रुप के मालिक है। जेपी की प्रेरणा से 1974 में ही कंपनी की स्थापना की और 1985 में इसे प्राइवेट लिमिटेड बना दिया। 1974 में शुरू किया गया सफल आज तीन लाख से ज्यादा लोगों को स्थाई नौकरी दे रहा है। हालांकि इससे पहले इन्होंने एक पत्रकार के तौर पर भी पहचान बनाई। वह भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में एक हैं। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ में भी इनकी बड़ी पकड़ है। भाजपा ने इन्हें राज्यसभा सांसद भी बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed