फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: BJP MP Rajiv Pratap Rudy will lead Bihar in 2025, bihar news, saran news

Bihar News : 2025 में भाजपा सांसद राजीव प्रताप Bihar News, BJP करेंगे बिहार का नेतृत्व, खुद क्या बोल गए जानिए

Tue, 30 May 2023 09:06 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 30 May 2023 09:06 PM IST
सार

पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने बिहार में 2025 की राजनीति के लिए खुद को नेतृत्वकर्ता घोषित किया है। उन्होंने कहा कि आने वाले 2 वर्षों में बिहार के गरीबों का नेतृत्व कोई और नहीं राजीव प्रताप रूडी करेगा। 

विज्ञापन
Bihar News: BJP MP Rajiv Pratap Rudy will lead Bihar in 2025, bihar news, saran news
भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने बिहार में 2025 की राजनीति के लिए खुद को नेतृत्वकर्ता घोषित किया है। रूडी ने एक सभा के दौरान कहा कि बिहार के गरीबों की अब बात होगी। गरीबों की हकमारी करने वालों से बड़ी लड़ाई लड़नी होगी। जात-पात से ऊपर उठकर लड़ना होगा। उन्होंने कहा कि बिहार में गरीबों का आंदोलन शुरू होने वाला है। परिवर्तन होगा। किस आंदोलन का नेतृत्व राजीव प्रताप रूडी करेगा। आने वाले 2 वर्षों में बिहार के गरीबों का नेतृत्व कोई और नहीं राजीव प्रताप रूडी करेगा। किसी और में इस आंदोलन के नेतृत्व करने की क्षमता नहीं है।

विज्ञापन


गिरिराज ने सम्राट को बनाया, फिर मोदी का नाम, अब रूडी
बिहार में महागठबंधन की सरकार के मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार कुर्सी पर हैं, लेकिन 2025 के विधानसभा चुनाव से पहले ही मुख्य विपक्षी दल भाजपा के अंदर इस कुर्सी को लेकर कोई न कोई नई बात सामने आ जा रही है। सम्राट चौधरी के भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद उन्हें बिहार का योगी बताकर एक तरह से मुख्यमंत्री का दावेदार बता दिया गया था। इसके बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक सभा के दौरान सम्राट चौधरी को संभावित मुख्यमंत्री बताते हुए उनके पक्ष में नारेबाजी करवाई थी। यह बात यहीं नहीं रुकी। सम्राट चौधरी ने जनगणना पर मुख्यमंत्री को आड़े हाथ लेते हुए कह दिया था कि अगर वह सब कुछ सुशील कुमार मोदी से पूछ कर ही करते हैं तो वह उन्हें ही मुख्यमंत्री की कुर्सी सौंप दें। इसके बाद अब राजीव प्रताप रूडी ने गरीबों की बात करते हुए 2025 के चुनाव की चर्चा की और साफ-साफ कहा कि बिहार वह गरीब छोड़ने वाले लोगों के खिलाफ उनकी लड़ाई है और अब वह अगले 2 साल के अंदर बिहार में गरीबों का नेतृत्व करेंगे। रूडी भाजपा के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री हैं। रूडी जो बात किए हैं उसमें उन्होंने एक बार भी मुख्यमंत्री पद या इस कुर्सी की चर्चा नहीं की, लेकिन उनका पूरा संबोधन सुनने पर स्पष्ट होता है कि वह बात बिहार के नेतृत्व की ही कर रहे हैं।
विज्ञापन


भाजपा में CM कुर्सी की फेंकाफेंकी; गिरिराज के CM सम्राट, इनका ऑफर सुशील मोदी को, क्योंकि तय यह है
विज्ञापन
विज्ञापन


आगे के परिवर्तन के लिए आपलोग तैयार हैं कि नहीं यह आप हाथ उठाकर कह दीजिए
देश का विकास ट्रांजेक्ट्री 90 डिग्री बढ़ गया और बिहार का ट्रांजेक्ट्री विकास के मामले में 90 डिग्री भीतर की तरफ चला गया। यह था बिहार। किसी ने कोई सवाल उठाया है क्या। किसी ने कुछ पूछा है क्या। कोई जानना चाहता है क्या। आप लोगों को संकल्प लेना पड़ेगा बिहार में बड़े परिवर्तन के लिए। अगर आप अपने हालात सुधारना चाहते हैं, हम किसी नेता के बारे में नहीं बोलने आए हैं कि यह अच्छी सरकार है और यह बुरी सरकार है। जो हुआ सो हुआ लेकिन आगे के परिवर्तन के लिए आपलोग तैयार हैं कि नहीं यह आप हाथ उठाकर कह दीजिए। और यह जात-पात से ऊपर उठकर होगा कि नहीं, हाथ उठाकर बोलिए। हमारा क्या एजेंडा हो सकता है। हम तो गरीब को अपना मालिक मानते हैं. जिस गरीब के साथ इन लोगों ने धोखा किया है, जिस गरीब के बारे में हम लगातार बात कर रहे हैं, देश के प्रधानमंत्री उसकी बात करते हैं।


दूसरे किसी में ताकत नहीं है जो आपके साथ इमानदारी से शासन कर सके
अब आंदोलन आने वाला है बिहार में गरीबों का और उसका नेतृत्व करेगा राजीव प्रताप रूडी। आप लिख लीजिए। आने वाले दिनों में बिहार में अगले 2 वर्षों के भीतर जो व्यक्ति आपके सामने इस मंच पर खड़ा होकर बोल रहा है बिहार का, गरीबों का नेतृत्व वही करेगा। दूसरे किसी में ताकत नहीं है जो आपके साथ इमानदारी से शासन कर सके। शुरुआत तो हो ही गया है, अब तो हम यही सब बात कहते हैं। छपरा की धरती पर हमने जितना काम करके दिखा दिया है, छपरा की धरती पर 26000 करोड़ का काम चल रहा है। आप पूछियेगा तो लिस्ट निकालकर हम आपको दे देंगे। राजीव प्रताप रूडी छपरा की धरती पर 26 हजार करोड़ का काम कर सकता है तो बिहार में 26 लाख करोड़ का काम क्यों नहीं कर सकता है।

2025 का परिवर्तन वह होगा जो बिहार ने पिछले 70 सालों में नहीं देखा है
 बिहार में भी बड़े परिवर्तन का समय आ गया है और बिहार में बड़ा परिवर्तन होने वाला है। 2024 में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुबारा जीतकर आएंगे लेकिन उससे बड़ा परिवर्तन 2025 में होने वाला है। और 2025 का परिवर्तन वह होगा जो बिहार ने  पिछले 70 सालों में नहीं देखा है। मैं तो दबाकर चुनाव लड़ता हूं और मैं गरीबों के बीच रहता हूंऔर अगला चुनाव भी मैं दबाकर लड़ूंगा। लेकिन मैं जिस समाज से आता हूं, लोग कहते हैं राजीव प्रताप रूडी फॉरवर्ड समाज से है लेकिन अगर पूरा बिहार बैकवर्ड है तो राजीव प्रताप रूडी फॉरवर्ड कैसे हो सकता है ये जरा बता दीजिए। आज बिहार के चार करोड़ लोग बिहार छोड़ कर चले गए और 4 करोड़ गरीब आपके गांव का निकलकर जो अपना पेट भरने के लिए गया है ये चार करोड़ गरीब हमारे समाज का नहीं है। यह 4 करोड़ गरीब उसी समाज का है जिसके लिए दो बड़े भाई आरक्षण की बात करते थे। पिछड़ों और अगड़ों की बात करते थे।. हम उसी चार करोड़ गरीब लोगों के बारे में बात करने आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed