फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : BJP Minister Nityanand Rai targeted Rahul Gandhi, a lot on liquor ban also.cm nitish kumar.

Bihar News : केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय राहुल गांधी पर बरसे, शराबबंदी पर भी खूब बोले

Sun, 17 Dec 2023 01:20 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 17 Dec 2023 01:20 PM IST
सार

Bihar : केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय राहुल गांधी के साथ साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर बरसे। फिर डीएमसीएच में चल रहे दारू पार्टी पर भी वह खूब बोले। 

विज्ञापन
Bihar News : BJP Minister Nityanand Rai targeted Rahul Gandhi, a lot on liquor ban also.cm nitish kumar.
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय राहुल गांधी के द्वारा दिए गये बयान पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को न तो कोई समझ है और न समझना चाहते हैं। क्या बोलेंगे। विषय कुछ होता है, बोलते क्या हैं,समझ में नहीं आता है। नित्यानंद राय ने कहा कि राहुल गांधी को समझना चाहिए कि इस देश से गरीबी और बेरोजगारी मिट रही है। नौजवानों को रोजगार मिल रहा है। देश दुनिया देख रही है कि राहुल गांधी कब क्या बोलेंगे उनको कुछ भी पता ही नहीं होता है। प्रधानमंत्री की अनेक योजनाओं से इस देश का भला हो रहा है। उन्होंने मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा की जीत को लेकर कहा कि तीन राज्यों में चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है। इन तीनों राज्यों में जो मुख्यमंत्री बने हैं वह अनुसूचित जाति, वंचित समाज से, पिछड़ा वर्ग से और सवर्ण वर्ग से के लोग हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


राहुल गांधी ने इस मामले में दिया था बयान 
दरअसल संसद में किए गये घुसपैठियों को लेकर राहुल गांधी ने कहा था कि सुरक्षा में चूक जरुर हुई है लेकिन इसका कारण देश में बढ़ती बेरोजगारी है। केंद्र की सरकार ने बेरोजगारी और महंगाई के लिए कुछ नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शराबबंदी पर नीतीश को घेरा
डीएमसीएच में चिकित्सकों के द्वारा शराब पार्टी मामले पर भी नित्यानंद राय ने मुख्यमंत्री को घेरा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार अपनी जिद पर अड़े रहते हैं। बिहार में शराब बंद होनी चाहिए, उस पर प्रतिबन्ध लगनी चाहिए लेकिन इनकी शराब बंद करने की नीति गलत है। इनके लोग, इनके थाना पुलिस यहां शराब बनवाने में लगे हुए हैं। शराब पहुंचाने में लगे हुए हैं। जहरीली शराब पीने से हजारों लोगों की मौत हो चुकी है। नीतीश कुमार की यह नीति फेल है। नीतीश जी आपके शासनकाल में शराब कहीं भी बंद नहीं है। पहले से ज्यादा शराब की बिक्री हो रही है। अवैध शराब का व्यापार हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed