फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: BJP meeting, RCP Singh, Sushil Modi and Samrat Chaudhary attacked Nitish Kumar, JDU

Bihar News : भाजपा ने नीतीश के इलाज के लिए बुला लिया है डॉक्टर; सम्राट की इस बात पर बोले RCP- JDU तो खत्म

Thu, 18 May 2023 02:12 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 18 May 2023 02:12 PM IST
सार

BJP : भाजपा के प्रदेश कार्यालय में RCP सिंह के पटना आगमन पर स्वागत औ मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में RCP सिंह, सम्राट चौधरी और सुशील मोदी समेत कई नेताओं ने नीतीश कुमार और जदयू पर जमकर हमला बोला। 

विज्ञापन
Bihar News: BJP meeting, RCP Singh, Sushil Modi and Samrat Chaudhary attacked Nitish Kumar, JDU
बिहार भाजपा के प्रदेश कार्यालय में मौजूद भाजपा के वरीय नेता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के प्रदेश कार्यालय में RCP सिंह के पटना आगमन पर स्वागत औ मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में RCP सिंह, सम्राट चौधरी और सुशील मोदी समेत कई नेताओं ने नीतीश कुमार और जदयू पर जमकर हमला बोला। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने तंज कसते हुए कहा कि अब डॉक्टर RCP सिंह अब हमारे पास आ गए हैं। अब हमलोग नीतीश कुमार का इलाज करेंगे। सम्राट चौधरी ने आगे कहा कि मैं लंबे समय से नीतीश कुमार देख रहा हूं। भाजपा ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया। हमारे कार्यकर्ता जेल तक गए। मैं भी जेल गया उनके लिए लेकिन अब नीतीश कुमार बदल चुके हैं। अब आपकी स्थिति भी नहीं रही कि आप बिहार को संभाल सके। जनता अब नीतीश कुमार से ऊब चुकी है। 2024 में जनता यह बात साबित कर देगी। 

विज्ञापन


RCP सिंह का दावा-  जदयू 2025 तक नहीं चलेगी
मीडिया से बातचीत करते हुए RCP सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार पर्यटक मुख्यमंत्री बन चुके हैं। जदयू अब समाप्त हो चुका है। कुछ बचा नहीं है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि जदयू 2025 तक नहीं चलेगी। जनता 2024 में ही जवाब दे देगी। इसलिए भाजपा को अब जदयू से कोई चुनौती नहीं है। आरसीपी सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के रास्ते पर हैं। वह दुनिया में भारत का नाम- पहचान बना रहे हैं। इसलिए नीतीश कुमार यह बकवास नहीं करें कि देश में आजकल कोई काम नहीं हो रहा है। अगर किसी मुद्दे पर बात करना ही है तो विकास की बात करें। 
विज्ञापन

 



 

Bihar News: BJP meeting, RCP Singh, Sushil Modi and Samrat Chaudhary attacked Nitish Kumar, JDU
भाजपा के प्रदेश कार्यालय में RCP सिंह का स्वागत समारोह। - फोटो : अमर उजाला

बिहार भाजपा के वरीय नेताओं ने किया RCP सिंह का स्वागत
वहीं भाजपा ज्वाइन करने के बाद पहली बार पटना आए RCP सिंह का भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने स्वागत किया। उनके स्वागत के लिए भाजपा में मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस मौके पर राज्यसभा सांसद सुशील मोदी, पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी, तारकिशोर प्रसाद समेत कई वरीय नेता मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed