फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Bihar teacher boat accident today in ganga river samastipur news

Accident Today : गंगा नदी में धुंध के कारण शिक्षकों की नाव टापू से टकराई, खुद ही सीधा कर निकालना पड़ा

Thu, 28 Nov 2024 01:52 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 28 Nov 2024 01:52 PM IST
सार

Bihar News : बिहार में बाढ़ का कहर खत्म हो गया है, लेकिन नदियों से शिक्षकों की आवाजाही न रुकी थी और न रुक सकेगी। दियारा इलाके के विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक गंगा में नाव से रोज की तरह निकले और धुंध के कारण हादसे का शिकार हो गए।

विज्ञापन
Bihar News : Bihar teacher boat accident today in ganga river samastipur news
नाव पर बाइक लेकर जा रहे शिक्षकों को हुई भारी परेशानी। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

समस्तीपुर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के हरदासपुर के पास गुरुवार सुबह एक नाव गंगा के बीच टापू से टकरा गई। इस घटना पर कुछ शिक्षकों को चोटें आई हैं। हालांकि किनारा होने के कारण किसी भी शिक्षक के डूबने की सूचना नहीं है। नाव शिक्षकों को लेकर रसलपुर घाट से धरनी पट्टी हरदासपुर जा रही थी। नाव पर 30 से 35 लोग सवार थे। बताया गया है कि इसमें अधिकतर शिक्षक हैं, जो सुबह अपने-अपने स्कूल के लिए नाव से निकले थे। सभी शिक्षक गंगा दियारा के विभिन्न स्कूलों में तैनात हैं।
विज्ञापन


धुंध में नहीं दिखा उभरा इलाका, बाइक गिरने से दबे शिक्षक
घटना के संबंध में बताया गया है कि मोहनपुर के रसलपुर घाट से नाव पर 30 से 35 लोग सवार होकर हरदासपुर, धरनी पट्टी, सरसावा आदि इलाकों के लिए निकले थे। इसी दौरान हरदासपुर के पास नाव गंगा के बीच उभरे टापू से टकरा गई। कुहासा अधिक होने के कारण नाविक को टापू का अंदाज नहीं हो सका, हालांकि गति काफी कम होने के कारण कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। नाव पर कई बाइक थी, जो पलटकर शिक्षकों पर ही गिर गई। कई शिक्षक इसमें दब गए। एक महिला शिक्षक भी जख्मी हुई है। बाद में नाव पर सवार लोगों ने ही उसे सीधा किया और पुनः अपने-अपने गंतव्य के लिए निकल गए। 
विज्ञापन


अधिकारी ने क्या कहा
पटोरी के अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार पांडे ने बताया कि आधिकारिक तौर पर अभी उनके पास जानकारी नहीं मिली है। पूरे मामले की जांच करवा रहे हैं। मोहनपुर के अंचलाधिकारी को मामला देखने के लिए बोला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed