फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Bihar State Madrasa Board exam viral video katihar bihar police purnea bihar

Madrasa Board : जमीन पर बैठकर ऐसे हो रही परीक्षा, वीडियो वायरल होने पर बीईओ ने कहा-होगी कार्रवाई

Mon, 24 Feb 2025 12:05 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 24 Feb 2025 12:05 AM IST
सार

Board exam : परीक्षाएं कदाचारमुक्त माहौल में हो इसके लिए सरकार और बोर्ड तत्पर रहती है। इस बीच एक ऐसी ही परीक्षा की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें कदाचार परीक्षा के दावों को चिढ़ा रही हैं।

विज्ञापन
Bihar News : Bihar State Madrasa Board exam viral video katihar bihar police purnea bihar
क्या ऐसे होती हैं परीक्षाएं ? - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार राज्य मदरसा बोर्ड की ओर से वस्तानिया (आठवीं बोर्ड) की परीक्षा 22 फरवरी से 26 फरवरी तक आयोजित की जा रही है और मदरसा बोर्ड के द्वारा वस्तानिया की परीक्षा कदाचार मुक्त माहौल में संपन्न हो को लेकर सख्त हिदायत दी गई है। बावजूद इसके फलका प्रखंड क्षेत्र के समीम अख्तरुल उलूम निसुनदरा पुल समीप मदरसा में कदाचार मुक्त माहौल में परीक्षा नहीं चल रहा था। यहां वस्तानिया की परीक्षा अवैध तरीके से चल रहा था। इतना ही नहीं कई फर्जी अभ्यर्थी वस्तानिया की परीक्षा में शामिल होकर एग्जाम की कॉपी लिख रहे थे। 
विज्ञापन




 

Bihar News : Bihar State Madrasa Board exam viral video katihar bihar police purnea bihar
जमीन पर बैठकर परीक्षा देते परीक्षार्थी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

वस्तानिया की परीक्षा दे रहे हैं सभी अभ्यर्थी एवं फर्जी अभ्यर्थी सभी एक जगह एकत्रित होकर कॉपी लिख रहे थे और खुलेआम किताब देखकर कॉफी लिखा जा रहा था। मदरसा के शिक्षक मोहम्मद जमील ने बताया कि कुल 120 अभ्यर्थी इसमें शामिल हुए हैं, जिसमें 40 छात्र एवं 80 छात्रा परीक्षा दे रहे हैं। जब पूछा गया क्या इसी तरीके से परीक्षा दिया जाता है तो उन्होंने कहा क्या होगा बच्चा है वस्तानिया आठवीं का परीक्षा दे रहा है। सभी बच्चा लिखने पढ़ने के लिए सीख रहा है। इसीलिए इस तरह से परीक्षा चल रही है। 

वहीं मामले में फलका के सामाजिक कार्यकर्ता अनिल पासवान ने कहा कि इस तरह से जो परीक्षा ली जा रही है, वह सरासर गलत है। इसलिए मदरसा बोर्ड को इस पर कार्रवाई करते हुए उक्त मदरसा में चल रहे परीक्षा को रद्द कर दिया जाना चाहिए। मामले में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राम दहीम प्रसाद ने बताया कि वस्तानिया के परीक्षा कदाचार मुक्त माहौल में संपन्न कराया जाना है।अगर इस तरह से परीक्षा चल रही है तो मदरसा पर कार्रवाई करते हुए उनका रजिस्ट्रेशन रद्द करने हेतु मदरसा बोर्ड को लिखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed