{"_id":"649fd1154d62664b8f079c91","slug":"bihar-news-bihar-public-relations-kranti-superfast-express-caught-fire-near-wheels-samastipur-darbhanga-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : बिहार जनसंपर्क क्रांति एक्सप्रेस की एक बोगी से अचानक उठने लगा धुआं, ट्रेन रुकते ही उतरने लगे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : बिहार जनसंपर्क क्रांति एक्सप्रेस की एक बोगी से अचानक उठने लगा धुआं, ट्रेन रुकते ही उतरने लगे यात्री
Sat, 01 Jul 2023 12:39 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sat, 01 Jul 2023 12:39 PM IST
सार
Bihar : बोगी में अचाकन तेज धुआं उठने लगा। यात्री परेशान हो गए। अचानक लोको पायलट ने ट्रेन रोकी। ट्रेन रुकते ही सभी यात्री अपनी-अपनी बोगी से उतर कर बाहर आ गए।
विज्ञापन
ट्रेन की बोगी से उठता धुंआ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दरभंगा से खुलने वाली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (12565) में की एक बोगी से अचानक धुआं निकलने लगा। यात्रियों को लगा कि बॉगी में आग लगी गई, इससे यात्री परेशान हो गए। फौरन लोको पायलट ने ट्रेन रोकी। इसके बाद रेलवे के स्टाफ ने आग पर काबू पाया। पूरी तरह जांच पड़ताल के बाद करीब 25 मिनट बाद ट्रेन रवाना हुई।
विज्ञापन
जांच पता चला, यहां लगी थी आग
दरअसल, समस्तीपुर रेलखंड पर हायाघाट-थलवारा स्टेशन के पास बिहार जनसंपर्क क्रांति सुपरफास्ट ट्रेन की स्लीपर क्लास बोगी S2 से अचानक धुआं निकलने लगा। जांच में पता चला कि बोगी के बाइंडिग ब्रेक में आग लगी थी। इस कारण तेज धुआं उठने लगा। यात्री परेशान हो गए। ट्रेन रुकते ही सभी यात्री अपनी-अपनी बोगी से उतर कर बाहर आ गए। यात्रियों का कहना है कि रेलवे स्टाफ ने आग पर काबू पर लिया। पूरी तरह जांच पड़ताल के बाद ट्रेन रवाना हुई।
विज्ञापन
रेलवे ने कहा- ट्रेन में आग नहीं लगी थी
बताया जा रहा है कि नई दरभंगा से चलकर बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट दिल्ली जा रही थी। उसी क्रम में थलवारा स्टेशन से कुछ ही दूरी के बाद S2 बोगी के ब्रेक बाइंडिंग की वजह धुआं निकलने लगा। जिसे देखकर ट्रेन में सवार लोगों के बीच हड़कंप मच गया। जिसके बाद ट्रेन के चालक के द्वारा गाड़ी को रोका गया और धुआ पर काबू पाया गया। रेलवे की ओर से बताया गया कि ट्रेन में आग नहीं लगी थी। बल्कि ब्रेक वाइंडिंग से धुंआ निकला था।
विज्ञापन
ब्रेक बाइंडिंग की वजह से धुंआ निकला था
समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम आलोक अग्रवाल ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि थलवारा स्टेशन के पास बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट के कोच संख्या S2 में ब्रेक वाइंडिंग की वजह से धुआं निकला था। इस पर फौरन काबू पा लिया गया था। स्थिति सामान्य होने के बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया। यात्रियों के बीच कोई अफरातफरी की स्थिति नहीं बनी थी। वहीं उन्होंने कहा कि चक्का के बीच में ब्रेक शू के सटने की वजह से कई बार ऐसा हो जाता है।