फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Bihar police reveals faces of accused in saran triple murder love story case

Bihar: जीतन सहनी के हत्यारों का चेहरा नहीं आया सामने, सारण के तिहरे हत्याकांड के आरोपियों को एक घंटे में पकड़ा

Wed, 17 Jul 2024 02:15 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 17 Jul 2024 02:15 PM IST
सार

पुलिस ने कहा कि तिहरे हत्याकांड में दो मुख्य आरोपियों में 24 घंटे से भी कम समय में गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू बरामद कर लिया गया है।। स्पीडी ट्रायल के माध्यम से इन्हें सजा दिलाएगी जाएगी। 
 

विज्ञापन
Bihar News : Bihar police reveals faces of accused in saran triple murder love story case
सारण में वारदात के बाद पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता की हत्यारे अब तक पकड़े नहीं गए हैं। पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ कर रही है। इधर, सारण में तिहरा हत्याकांड के दो आरोपियों को पुलिस ने वारदात के एक घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है। इन दोनों ने प्रेम प्रसंग में पिता और दो बेटी को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने कहा कि तिहरे हत्याकांड में दो मुख्य आरोपियों में 24 घंटे से भी कम समय में गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू बरामद कर लिया गया है।। स्पीडी ट्रायल के माध्यम से इन्हें सजा दिलाएगी जाएगी। 
विज्ञापन


छत पर सो रहे तीन लोगों को मार डाला
सारण एसपी के अनुसार, मंगलवार देर रात डायल-112 के द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि रसूलपुर थाना अंतर्गत धानाडीह गाँव में तारकेश्वर सिंह उर्फ झाबर सिंह के मकान के छत पर तीन लोगों को किसी धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी गई। उक्त सूचना पर रसूलपुर थाना पुलिस दल द्वारा तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। जांच के क्रम में पता चला कि अपराधियों ने तारकेश्वर सिंह उर्फ़ झाबर सिंह एवं इनकी दो नाबालिक बेटी की हत्या कर दी गई। वहीं इनकी पत्नी तारकेश्वर सिंह को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। इन्हें फौरन इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया |
विज्ञापन


दोनों आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया
 पुलिसिया पूछताछ के बाद तारकेश्वर सिंह की पत्नी के बयान आरोपी सुधांशु कुमार उर्फ़ रौशन और अंकित कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। यह दोनों सारण जिले के रसूलपुर इलाके के रहने वाले हैं। हिरासत में लिए दोनों अभियुक्तों द्वारा इस घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार लिया गया है। इनके हाथ पर किसी धारदार हथियार से बने जख्म मिले हैं और खून लगा कपडे भी मिले हैं जिसे एफएसएल के लिए जब्त किया गया है। घटना में प्रयुक्त चाकू को भी बरामद कर लिया गया है। इसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि सुधांशु कुमार उर्फ़ रौशन और मृत लड़की के बीच प्रेम-प्रसंग की बात सामने आ रही है। इसी कारण दोनों आरोपियों ने मिलकर तीन लोगों की हत्या कर दी। शवों को अन्त्य परीक्षण हेतु सदर अस्पताल छपरा भेजा गया है। घटनास्थल पर पुलिस बल एवं दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। मामले में अग्रेतर कार्रवाई चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed