फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar news : bihar police recovered californium worth rs 850 crore in gopalganj bihar, use of californium

Bihar News:एक मुट्ठी की कीमत 850 करोड़! बिहार में ऐसा क्या हुआ बरामद कि चौंक गया पूरा देश, इसका उपयोग भी जानें

Fri, 09 Aug 2024 02:12 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 09 Aug 2024 02:12 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का जिला एक बार फिर से चर्चा में है। कारण है महज 50 ग्राम का एक पदार्थ। इसकी कीमत सोने और हीरे की कीमत से कई गुना अधिक है। पुलिस ने इस पदार्थ के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। तीनों से पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
bihar news : bihar police recovered californium worth rs 850 crore in gopalganj bihar, use of californium
पुलिस ने तस्करी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज पुलिस ने 850 करोड़ रुपये के कैलिफोर्नियम पदार्थ के साथ तीन तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद कैलिफोर्नियम का वजन महज 50 ग्राम है। इतने कम वजन के पदार्थ की कीमत जानकर हर कोई हैरान है। पुलिस ने यह कार्रवाई गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र से किया है। गिरफ्तार तस्कर छोटेलाल प्रसाद यूपी के कुशीनगर जिला के तमकुहीराज का रहने वाला है। चंदन कुमार गुप्ता और चंदन राम गोपालगंज के रहने वाले हैं।

विज्ञापन

 

एक ग्राम की कीमत 17 करोड़

गोपालगंज पुलिस को यह गुप्त सूचना मिली थी कि तीन तस्करों के द्वारा एक बहुमूल्य रेडियोएक्टिव पदार्थ की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर एसटीएफ, एसओजी और डीआईयू के टीम ने छापेमारी कर 50 ग्राम कैलिफोर्नियम पदार्थ के साथ एक तस्कर और दो लाइनर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर अच्छेलाल प्रसाद यूपी के कुशीनगर का रहने वाला है। जबकि दोनों लाइनर चंदन राम और चंदन कुमार गुप्ता गोपालगंज का बताया जाता है। इंटरनेट से प्राप्त जानकारी के आधार पर एक ग्राम कैलिफोर्नियम का करीब 17 करोड़ रुपया बताई जा रही है। साथ ही इस कैलिफोर्नियम पदार्थ का प्रयोग न्यूक्लीयर रिएक्टर से न्यूक्लीयर पावर के उत्पादन और साथ ही कई गंभीर बीमारी जैसे ब्रेन कैंसर को ठीक करने में होता है।

विज्ञापन

 

एसपी बोले- सत्यता की जांच कार्रवाई

इस मामले में एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि रेडियोएक्टिव पदार्थ की हैंडलिंग और अग्रतर जांच हेतु एफएसएल की विशेष टीम को बुलाया गया है। साथ ही विभागीय अन्य वरीय पदाधिकारियों को भी सूचित किया गया है। हालांकि एसपी स्वर्ण प्रभात ने कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से इनकार करते हुए कहा है कि अभी इसकी सत्यता की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ बोल सकते है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed