फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : bihar police investigation in double murder case near zila school muzaffarpur

Bihar News: मुजफ्फरपुर जिला स्कूल के सामने डबल मर्डर; दो अलग समुदाय के युवकों को क्यों मारी गोली? जानें

Wed, 14 May 2025 06:36 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 14 May 2025 06:36 AM IST
सार

Bihar Police : बिहार में फिर एक दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। जिला स्कूल मुजफ्फरपुर के गेट पर दो अलग समुदाय के युवकों की जान किसने ली, पुलिस यह भी समझने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
Bihar News : bihar police investigation in double murder case near zila school muzaffarpur
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले में दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मिठनपुरा थाना क्षेत्र में जिला स्कूल मुजफ्फरपुर के गेट के पास में मंगलवार देर शाम गोलीबारी हुई थी। इसमें मौके पर एक की ही मौत हुई थी, लेकिन वारदात तीन घंटे बाद देर रात दूसरे युवक ने भी दम तोड़ दिया। मौके पर मरने वाले की पहचान मो. जावेद के रूप में हुई थी। देर रात राजू साह (45 वर्ष) की भी मौत हो गई।इधर, मुजफ्फरपुर पुलिस इस बात की खोजबीन में जुट गई कि आखिर दो अलग समुदाय के युवकों की हत्या किन परिस्थितियों में एक साथ हुई है? घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

Bihar News : bihar police investigation in double murder case near zila school muzaffarpur
एक मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

दोनों चाय दुकान पर थे, तभी गोलीबारी करने लगे बदमाश
बताया जा रहा है कि जब यह फायरिंग हुई, तब दोनों एक चाय दुकान पर थे। मुसहरी प्रखंड कार्यालय के राजस्व कर्मी के निजी सहायक मो. जावेद की मौत के बाद उसके करीबी और इस गोलीकांड में घायल रहे राजू साह ने मौत से पहले पुलिस को बताया कि- "देर शाम हमलोग चाय पीने के लिए जिला स्कूल के गेट के पास गए थे। चाय पीने के दौरान कुछ अज्ञात बदमाश आए और गोलीबारी करने लगे। हम दोनों भागने लगे। इसी दौरान दो युवकों ने आकर मो. जावेद पर दनादन फायरिंग कर दी। अंधेरा होने के कारण हम उन्हें ठीक से पहचान नहीं सके। मो. जावेद पर फायरिंग करने के बाद अपराधियों ने मुझ पर भी गोली चलाई, जिसमें दो गोलियां मुझे लगीं। किसी तरह वहां से भागने का प्रयास किया, लेकिन बेहोश हो गया।" उस दौरान वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने साह को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, जहां देर रात उसकी भी मौत हो गई।

दोनों साथ में प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे: पुलिस
पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्ट्या मो. जावेद को चार-पांच गोलियां लगी थीं, जबकि राजू साह को दो गोलियां लगीं। पूरी घटना मिठनपुरा थाना क्षेत्र के जिला स्कूल के गेट के पास हुई। मौके पर पहुंचे सिटी एसपी विश्वजीत दयाल, टाउन डीएसपी सीमा देवी और मिठनपुरा थाने की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस दौरान घटनास्थल से दर्जनों खोखे बरामद किए गए हैं। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। आशंका जताई जा रही है कि मो. जावेद की हत्या प्रॉपर्टी डीलिंग के विवाद में हुई है। वह निजी तौर पर अंचल कार्यालय में प्रभाव रखता था और लंबे समय से जमीन के सौदे का काम करता था। स्थानीय वार्ड पार्षद मोहम्मद इकबाल ने बताया कि घटना को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। पुलिस को इस मामले में जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़ना होगा। इधर, डीएसपी सीमा देवी ने बताया कि दोनों प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। प्रथम दृष्टया मामला प्रॉपर्टी डीलिंग से जुड़ा हुआ लग रहा है। पुलिस सभी बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है और अपराधियों को जल्द ही पकड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed