फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Bihar Police investigation in Daughter murder case boyfriend girlfriend inside love story

Bihar : पिता आत्महत्या बता रहा था, मगर कहानी कुछ और थी; घर के बाथरूम पर लगा ताला खोला तो सन्न रह गई पुलिस

Krishan Ballabh Narayan कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Fri, 11 Apr 2025 03:18 PM IST
सार

Bihar News : प्यार और इंतकाम का अंदेशा पुलिस तक पहुंच चुका था, फिर भी जब जांच शुरू हुई तो पिता ने बड़े इत्मिनान से कहा- "उ सुसाइड कर ली, तो बताइए कि हम क्या कर सकते हैं?" फिर पुलिस को बाथरूम के दरवाजे पर जड़ा ताला दिख गया। यहीं से कहानी खुल गई।

विज्ञापन
Bihar News : Bihar Police investigation in Daughter murder case boyfriend girlfriend inside love story
बेटी की हत्या के आरोप में पिता गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

डायल 112 के कॉल के जरिए पुलिस तक यह बात पहुंच चुकी थी कि प्यार-मोहब्बत का मामला है। यह भी पता चल गया था कि प्रेमी-प्रेमिका भाग गए थे, फिर लड़की के परिजनों को उनका पता चल गया और वह दिल्ली से समस्तीपुर के लिए चल चुकी थी। इसके बाद वह कहां गई, सवाल यही था। लड़की की मां को अपने ही पति पर शक हो रहा था। वह बता ही नहीं रहा था कि उसकी बेटी दिल्ली से चली तो समस्तीपुर आकर कहां गई या जिंदा भी है या नहीं? मां का शक जब गहरा गया तो उसने पुलिस को कॉल कर दिया। पुलिस घर में पहुंची तो पिता ने इत्मिनान से बताया कि उसकी बेटी साक्षी ने सुसाइड कर लिया है। अब पुलिस का भी शक गहरा गया। पुलिस आगे कुछ जांच-पड़ताल में निकलती, इससे पहले उसे उसी मकान के बाथरूम में बाहर से ताला लगा दिखा। नानुकर के बाद ताला खुला तो पुलिस टीम भी सन्न रह गई। जिस लड़की की सुसाइड की कहानी पिता सुना रहा था, वह ताला-बंद बाथरूम के अंदर मरी पड़ी थी। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Bihar News: कन्हैया कुमार पटना पुलिस की गिरफ्त में, मुख्यमंत्री को घेरने आए कई कांग्रेसी हिरासत में लिए गए
विज्ञापन


शव को ठिकाने लगाने की तैयारी के पहले खुल गया खेल
समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के तांडा गांव में जातिगत सम्मान के नाम पर साक्षी की हत्या किए जाने का मामला चर्चा में है। पिता अब भी सुसाइड की बात पर अड़ा है, जबकि मौके पर ताला-बंद बाथरूम के अंदर गला दबाकर मारी गई लड़की का शव मिला था। बहुत आश्चर्य इस बात का भी है कि जातिगत सम्मान के नाम पर बेटी की हत्या किसी आवेश में नहीं की गई लगती है। योजना का अंतिम हिस्सा, यानी शव को ठिकाने लगाने का काम बाकी था। उससे पहले यह केस खुल गया। अगर मां अपनी बेटी से मिलने की जिद पर नहीं अड़ती और पुलिस तक अपनी बात नहीं पहुंचाती तो यह शव कहीं लावारिस भी शायद ही मिलता। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चार अप्रैल को भागी दिल्ली, नौ अप्रैल को घर में शव बरामद
तांडा गांव निवासी मुकेश कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह की 24 साल की बेटी साक्षी चार अप्रैल को अपने पड़ोस के ही एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग में भाग गई थी। दोनों अगड़ी जाति का परिवार है, हालांकि जातियां अलग हैं। दोनों की जाति अलग होने के कारण साक्षी को पता था कि उसके पिता को यह रिश्ता स्वीकार नहीं होगा, इसलिए वह युवक के साथ चार अप्रैल को घर से निकल भागी। पिता को पता लगाने में दो दिन का समय लगा कि वह दिल्ली में है। इसके बाद लड़के के परिवार वालों पर दबाव डालते-डालते उसने साक्षी की वापसी सुनिश्चित की। उसने अपने भांजे को भेजा और उसके साथ साक्षी को समस्तीपुर बुला लिया। साक्षी के समस्तीपुर आने की जानकारी उसने अपनी पत्नी को नहीं दी। साक्षी की मां उसकी दूसरी पत्नी है। पहली पत्नी और उसके बच्चों को साक्षी का पता था। साक्षी समस्तीपुर आने के बाद कहां गई, यह पता करने के लिए उसकी मां ने अपने पति पर हर तरह का दबाव डाला, लेकिन बात नहीं बनी। तब साक्षी की मां ने अपने बहनोई को बुलाकर साढू़ को समझाने कहा। इससे भी जब बात नहीं बनी तो पुलिस को खबर दी गई। इसके बाद मुकेश सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने बेटी की सुसाइड की बात कही और इधर पुलिस ने ताला-बंद बाथरूम से शव बरामद किया।

हत्या किस समय की गई और कैसे मारा गया, अब पता चलेगा
पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। मुकेश कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने पुलिस को बताया था कि उसकी बेटी ने नौ अप्रैल को सुबह साढ़े 11 बजे सुसाइड किया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का समय देखना चाह रही है और साथ ही हत्या-आत्महत्या से जुड़े संकेतों को समझना चाह रही है। रिपोर्ट अभी नहीं आई है, लेकिन जिस तरह से मुकेश कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह की गिरफ्तारी की गई है, पुलिस को अनौपचारिक तौर पर यकीन है कि यह हत्या का मामला है। पटोरी के डीएसपी बीके मेधावी ने कहा कि यह ऑनर किलिंग का मामला है। लड़की की मां के बयान के आधार पर उसके पिता मुकेश कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।
(इनपुट- पूनम, समस्तीपुर)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed