फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Bihar Police investigation after two female patients fight at mobile theft in Muzaffarpur hospital

Bihar News : सरकारी अस्पताल में मोबाइल चोरी के नाम पर मरीजों में सिर फुटौव्वल; चोर निकली सरकारी कर्मी

Mon, 09 Sep 2024 08:19 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 09 Sep 2024 08:19 PM IST
सार

Bihar : अस्पताल में दो महिला मरीज एक-दूसरे से उलझ गई। पहले दोनों के बीच नोंक-झोंक हुई और फिर देखते ही देखते दोनों एक दूसरे से झगड़ पड़ी। दोनों के बीच मारपीट होने लगी। 

विज्ञापन
Bihar News: Bihar Police investigation after two female patients fight at mobile theft in Muzaffarpur hospital
उग्र भीड़ और रोते-विलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

मुजफ्फरपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहेबगंज में उस समय अफरातफरी का माहौल हो गया, जब डिलीवरी करवाने के लिए आई महिला मरीज मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर दूसरी महिला से झगड़ पड़ीं। देखते ही देखते दोनों के बीच में मारपीट होने लगी, जिसमें एक महिला का सिर फट गया। वही पुलिस के आने और मामला बिगड़ता देख फोन को आशा कार्यकर्ता ने मरीज को वापस कर दिया। पूरा मामला साहेबगंज थाना क्षेत्र के साहेबगंज सीएचसी का है।

विज्ञापन


मोबाइल चोरी होने पर उलझ गई महिला मरीज 
दरअसल मोबाइल फोन की चोरी होने को लेकर महिला मरीज आशा देवी को लगा कि उसके मोबाइल को पास के बेड पर बैठी महिला मरीज ने चोरी कर लिया है। इसके बाद दोनो में खूब नोक-झोंक हुई और फिर मारपीट होने लगी। इस घटना में महिला मरीज का सिर फट गया। मामला बढ़ता हुए देख इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर आई पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। जांच होते देख  मौके पर मौजूद आशा ने फोन को मरीज को दे दिया। महिला मरीज आशा देवी ने बताया कि सोमवार को वह साहेबगंज के नवानार की आशा कार्यकर्ता के साथ डिलीवरी के लिए अस्पताल आई। बेड पर आते ही उसका मोबाइल फोन गायब हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी जब मोबाइल नही मिला तो उसे पास के बेड पर इलाजरत महिला मरीज पर शक हुआ। आशा देवी ने उस महिला से पूछताछ की, जिसपर महिला भड़क गई।  फिर दोनों के बीच मारपीट होने लगी, जिसमे वह चोटिल हो गई। फोन जिस आशा कार्यकर्ता के पास से बरामद हुआ वह सीएचसी में पदस्थापित है। आशा कार्यकर्ता शिल्पी देवी साहेबगंज के नवानगर की निवासी है।
विज्ञापन


जांच में जुट गई पुलिस
घटना की सूचना पर साहेबगंज थाना के एसआई हरेंद्र कुमार दास मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि दो महिला मरीजों के बीच मोबाइल फोन की चोरी को लेकर एक-दूसरे से उलझ गई थी। अभी मामला शांत है। फोन आशा कार्यकर्ता के पास से बरामद किया गया है। शिकायत लिखित मिलने पर अब आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed