{"_id":"66273305df85f61d9104d81d","slug":"bihar-news-bihar-police-investigation-after-suicide-of-boyfriend-girlfriend-love-affair-on-video-call-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: प्रेमिका से वीडियो कॉल पर प्रेमी ने किया सुसाइड, वजह ढूंढने के लिए लड़की की तलाश में पुलिस; जानें मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: प्रेमिका से वीडियो कॉल पर प्रेमी ने किया सुसाइड, वजह ढूंढने के लिए लड़की की तलाश में पुलिस; जानें मामला
Tue, 23 Apr 2024 09:33 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Tue, 23 Apr 2024 09:33 AM IST
सार
Bihar News : बिहार में ऐसी घटनाएं कम सामने आती हैं, जैसा इस बार बेगूसराय में हुआ है। इसलिए, पुलिस भी जानना चाह रही है कि प्रेमी और प्रेमिका के बीच वीडियो कॉल पर बातचीत क्या हो रही थी? इसी बातचीत के दौरान प्रेमी ने अपनी जान दे दी है।
विज्ञापन
बेगूसराय में आत्महत्या के बाद युवक के परिजन।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
बेगूसराय शहर में यह वारदात हुई है। है तो यह एक सुसाइड, लेकिन पुलिस की पड़ताल में बड़ा सवाल यही है कि आखिर किस बात पर यह बात खत्म हो गई? दरअसल, प्रेमी ने आत्महत्या की है और प्राथमिक जांच में सामने आया है कि प्रेमिका से वीडियो कॉल के दौरान ही उसने इस घटना को अंजाम दिया था। प्रेमी-प्रेमिका के बीच क्या बात हो रही थी, यह अबतक सामने नहीं आया है। लेकिन, आत्महत्या करने वाले युवक के दोस्तों को उस लड़की ने ही बताया था कि उसने सुसाइड की बात कही थी तो कॉल काट दिया। दोस्तों ने किराए के मकान में जाकर खिड़की से झांका तो बात सही निकली। अब युवक के उन दोस्तों के जरिए पुलिस लड़की का तो पता लगा लिया है, लेकिन पूछताछ के लिए आवेदन का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
पांच घंटे बाद भी पुलिस को आवेदन का इंतजार
घटना लोहियानगर थाना क्षेत्र के वार्ड 28 की है। इस आत्महत्या के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि युवक किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करता था। घटना की वजह प्रेम प्रसंग के दरम्यान किसी बात पर तकरार को माना जा रहा है। मृतक की पहचान गढ़पुरा थाना क्षेत्र के कुम्हारसो निवासी मो. किस्मत के 20 वर्षीय पुत्र मो. सफीकुल के रूप में हुई है। लोहियाननगर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। सोमवार को हुई इस घटना के बाद मंगलवार सुबह साढ़े नौ बजे तक परिजनों की ओर से पुलिस को लिखित शिकायत नहीं मिली है। पुलिस के अनुसार लिखित शिकायत मिलने पर लड़की से पूछताछ शुरू होगी।
विज्ञापन
मोबाइल ऑन करते ही खुल जाएगा राज
मृतक का मोबाइल जब्त किया गया है। पुलिस कॉल डिटेल की पड़ताल कर रही है। फिलहाल मोबाइल बंद है। उसे खोलने के बाद प्रेमी-प्रेमिका और इस प्रेम प्रसंग की जानकारी रखने वालों की चैटिंग से पुलिस सुसाइड की वजह तक पहुंचेगी। सफीकुल लोहियानगर वार्ड 28 स्थित राम सेवक सिंह के मकान के रहता था। बीए पास सफीकुल जिस लड़की से प्रेम करता था, उसी से वीडियो कॉल पर बात करने के क्रम में नाराजगी के कारण उसने जान दे दी। प्रेमिका ने लड़के के दोस्तों को बताया था कि सफीकुल के सुसाइड की बात सुनकर उसने कॉल काट दिया था, लेकिन अब पुलिस यह भी जांच करेगी कि क्या लड़की ने वह सब लाइव देखा था? प्रेमिका के कहने पर ही सफीकुल के दोस्तों ने उसके कमरे में झांककर देखा तो वह मरा पाया गया था।
विज्ञापन