{"_id":"66d062f74ee0be8f360a8ceb","slug":"bihar-news-bihar-police-investigation-after-snatching-with-rjd-leader-s-wife-hindi-bihar-news-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : झपटमारों ने राजद नेता की पत्नी को बनाया निशाना, गले से छीनी चेन; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : झपटमारों ने राजद नेता की पत्नी को बनाया निशाना, गले से छीनी चेन; जांच में जुटी पुलिस
Thu, 29 Aug 2024 05:30 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Thu, 29 Aug 2024 05:30 PM IST
सार
Bihar : राजधानी में झपटमार बदमाशों ने उत्पात मचा रखा है। अब राजद नेता की पत्नी को उन्होंने निशाना बनाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
पटना में झपटमार बदमाशों का आतंक बढ़ गया है। गुरुवार को झपटमारों ने राष्ट्रीय जनता दल के विधायक कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव की पत्नी के गले से सोने की चेन ले भागे। घटना आर ब्लॉक के पास की है। घटना के संबंध में सुदय यादव की पत्नी का कहना है कि मार्निंग वॉक करने निकले थे। तभी उनके गले से सोने की चेन झपटकर बाइक सवार बदमाश भाग गए। उन्होंने सचिवालय में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मॉर्निंग वाक् के दौरान हुई घटना
घटना के संबंध में राष्ट्रीय जनता दल के विधायक कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव की पत्नी ने बताया कि वह मॉर्निंग वॉक करने निकली थीं। आर ब्लॉक के पास सड़क पार करने ही वाली थीं, तभी अचानक बाइक पर सवार झपटमार पीछे से आया और उनके गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गया। इसदौरान उनके गले में खरोंच भी लग गये। उन्होंने बताया कि उस समय कुछ दूरी पर पुलिस भी थी, लेकिन कोई कुछ नहीं कर सका। उन्होंने कहा कि मैंने शोर मचाया लेकिन कोई उन बदमाशों को पकड़ नहीं सका और वे बदमाश तुरंत वहां से नौ दो ग्यारह हो गये।
विज्ञापन