फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Bihar Police investigation after open firing in koilwar gangwar for sand rights in sone river

Bihar News : बालू घाट पर दो गुटों के बीच फायरिंग, दो की मौत; एक घायल मजदूर से अस्पताल में पूछताछ कर रही पुलिस

Thu, 02 May 2024 11:17 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 02 May 2024 11:17 AM IST
सार

Bhojpur News : घटना की सूचना मिलते ही कोईलवर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। साथ ही दोनों मजदूर के शवों को पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया। 

विज्ञापन
Bihar News : Bihar Police investigation after open firing in koilwar gangwar for sand rights in sone river
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोजपुर के कोइलवर थाना क्षेत्र अंतर्गत कमालू चक बालू घाट पर दो गुटों की वर्चस्व की लड़ाई को लेकर जमकर गोलीबारी हुई। इसमें दो मजदूरों की मौत हो गई। वहीं एक मजदूर जख्मी हो गया है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद कोईलवर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। साथ ही दोनों मजदूर के शवों को पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल ले आई है।

विज्ञापन


वहीं वर्चस्व को लेकर हुई गोलीबारी में मरने वालों की पहचान छपरा के डोरीगंज थाना क्षेत्र के सुरथपुर पंचायत निवासी विकास महतो (20) और चकिया गांव निवासी सुदर्शन राय (40) है। सुदर्शन राय को चार गोली थी। वहीं जख्मी के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। कोइलवर पुलिस की टीम जख्मी के बारे में भी जानकारी इकट्ठा करने में जुटी हुई है। हालांकि जख्मी के बारे में अभी तक साफ नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


बालू घाट पर काम करने के लिए गया था सुदर्शन राय
घटना को लेकर मृतक सुदर्शन राय के पिता तुलसी राय ने बताया कि बुधवार देर रात में सुदर्शन राय घर से खाना खाने के बाद बालू घाट पर काम करने के लिए गया था, उसी दौरान बालू घाट पर गोलीबारी हुई, जिसमें मेरे बेटे समेत दो लोगों की मौत हो गई। वहीं घटना के बाद बालू घाट पर गरमा गरमी का माहौल बना हुआ है। दूसरी तरफ घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। साथ ही दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल ले आई है। जहां दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जायेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
वहीं घटना के बारे में भोजपुर एसपी नीरज कुमार ने घटना की पुष्टि के साथ ही दो लोगों की मौत की भी पुष्टि की है। वहीं घटना करीब सुबह तीन बजे का बताया जा रहा है। वहीं भोजपुर जिले की पुलिस कमालु चक बालू घाट पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि यह कोई पहली घटना नहीं है जब बालू घाट पर अपना दबदबा कायम रखने के लिए बंदूके गरजी हो। बालू घाट पर वर्चस्व को लेकर पहले भी काम करने वाले कई मजदूरों की मौत हो गई है। जिसे अपराधियों और दबंगों ने अपना शिकार बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed