{"_id":"66cde1065b88c7b608035097","slug":"bihar-news-bihar-police-investigation-after-land-surveyor-suicide-in-madhepura-wife-and-mother-in-law-accused-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : भूमि सर्वेयर ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में बताया ससुराल के इन लोगों के साथ पत्नी करती थी प्रताड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : भूमि सर्वेयर ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में बताया ससुराल के इन लोगों के साथ पत्नी करती थी प्रताड़ित
Tue, 27 Aug 2024 07:55 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Tue, 27 Aug 2024 07:55 PM IST
सार
Bihar : कुछ महीने पूर्व भूमि सर्वेयर अमीन की शादी हुई थी, आज मंगलवार को उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें उसने अपनी पत्नी, सास और पत्नी की दो बहनों को इसके लिए जिम्मेदार बताया है।
विज्ञापन
घटना के बाद जुटे आसपास के लोग और दायें मृतक का प्रोफाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
मधेपुरा में भूमि सर्वेयर अमीन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान खगड़िया जिले के गोगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरनियां वार्ड 4 निवासी सुमित मिश्रा (29) के रूप में हुुई है। घटना श्रीनगर थाना क्षेत्र के रामनगर महेश पंचायत के वार्ड 10 की है, जहां वह किराए के माकन में रहते थे। वह कुमारखंड अंचल में रामनगर महेश मौजा के सर्वेयर अमीन के रूप में प्रतिनियुक्त थे।
विज्ञापन
पन्द्रह दिन पहले पत्नी गई थी मायके
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि सुमित मिश्रा की हाल ही में शादी हुई थी। 15 दिन पूर्व ही पत्नी अपने मायके गई थी। मंगलवार को सुमित की पत्नी सुमित को कॉल कर रहे थे, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हो रहा था। तब पत्नी ने गांव के ही कुछ पहचान वाले लोगों को फोन कर सुमित द्वारा फोन रिसीव नहीं करने की बात कही। इसके बाद जानने वाले लोग उनके किराये के मकान के समीप पहुंचे। दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज लगाने के बाद भी अंदर से कोई जवाब नहीं मिला, तबतक वहां कई लोग जमा हो गए। फिर लोगों ने मकान के पीछे खिड़की से झांक कर देखा तो सुमित मिश्रा को फंदे से झूलते पाया।
विज्ञापन
सुसाइड नोट में लिखा आत्महत्या करने की वजह
पुलिस का कहना है कि दरवाजा पुलिस के सामने ही तोड़ा गया। कमरे में घुसने पर देखा गया कि मृतक अमीन सुमित मिश्रा बेड के सामने पंखे से लटक रहा है। पुलिस को मृतक के पास से दो पन्ने का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें आत्महत्या करने का वजह लिखा हुआ है। सुसाइड नोट में लिखा ही कि शादी के बाद उनकी पत्नी, सास और पत्नी की दो बहनें उनको मानसिक रूप से प्रताड़ितकरती थी। जिस वजह से वह मानसिक रूप से परेशान होकर खुदकुशी कर ली। मृतक ने सुसाइड नोट में लिखा है कि उन्हें पत्नी सोनाली, सास इंदु देवी और पत्नी की दो बहनें पुनिता कुमारी और खुशबू कुमारी उन्हें हमेशा अपने माता-पिता और भाई से रिश्ता त्याग कर देने का दबाव दिया जाता था। इस वजह से वह पूरी तरह से मानसिक रूप से तनावग्रस्त हो गये थे और फिर उन्होंने सुसाइड कर लिया।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
थानाध्यक्ष राधवेंद्र नारायण ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच में जुट गए। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। घटना की सूचना मिलने पर मृतक के पिता मनोरंजन मिश्रा, भाई सहित अन्य परिजन भी पहुंचे थे। भागलपुर से एसएफएल की टीम भी बुलाई गई। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आवेदन मिलने पर आगे की समुचित कार्रवाई की जाएगी।