फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Bihar police investigation after gang rape of minor in Madhubani

Bihar News : कृष्ण अष्टमी मेला में घुमने गई थी नाबालिग, गांव के पांच लड़कों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

Sun, 01 Sep 2024 12:55 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 01 Sep 2024 12:55 AM IST
सार

Bihar News : कृष्ण अष्टमी मेला में घुमने गई नाबालिग के साथ गांव के ही पांच लड़कों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। परिजनों ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
Bihar News : Bihar police investigation after gang rape of minor in Madhubani
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

मधुबनी में वहशी दरिंदों ने महादलित नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना मधेपुर थाना क्षेत्र की है। इस शर्मनाक घटना को पांच युवकों ने मिलकर अंजाम दिया है। उनमे से एक दुष्कर्मी को पीड़ित के परिजनों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। घटना 29 अगस्त की है। पीड़ित लड़की के बयान पर मधेपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन


कृष्ण जन्माष्टमी मेला में घुमने गई थी
घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि नाबालिक अपनी भाभी और गांव की कुछ लड़कियों के साथ कृष्ण जन्माष्टमी मेला में घुमने गई थी। उसकी भाभी और अन्य लड़कियां मेले में चाऊमीन खाने लगी और नाबालिग लड़की खुद जलेबी खरीदने के लिए आगे बढ़ गई। इसी दौरान मेले में कुछ लड़कों ने दुपट्टा से मुंह बांधकर उसे जबरन मोटरसाइकिल पर बैठा लिया और पास के एक बागीचे में ले गए। सभी लड़कों ने बारी-बारी उसके साथ दुष्कर्म किया और  फिर सभी वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन


एक आरोपी को परिजनों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया 
झंझारपुर डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि इस मामले में पुलिस में एक युवक को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस  लगातार छापेमारी कर रही है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी अभय यादव को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और अन्य आरोपितों की खोजबीन की जा रही है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

                   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed