फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Bihar Police investigation after foot part recovery in Kankarbagh Patna

Bihar News : पटना में सड़क पर इंसान का कटा हुआ पैर मिला; शहरी सड़क पर कहां से आया अंग, सीसीटीवी खोलेगा राज

Sat, 03 Aug 2024 09:30 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 03 Aug 2024 09:30 PM IST
सार

Bihar : पटना के पॉश एरिया में सड़क के किनारे एक इंसान के पैर का पंजा दिखाई पड़ा। यह तस्वीर असहज है इसलिए 'अमर उजाला' उस तस्वीर को नहीं दिखा सकता, लेकिन इतना जरूर कहा जा सकता है कि उसे जिसने भी देखा विचलित हो गया।

विज्ञापन
Bihar News : Bihar Police investigation after foot part recovery in Kankarbagh Patna
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

राजधानी पटना के अति व्यस्ततम इलाका कंकड़बाग में शनिवार की देर शाम सड़क के किनारे एक इंसान के पैर का कटा हुआ भाग देखा गया। सड़क के किनारे इंसान के कटे हुए हिस्से की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना कंकड़बाग थाने को दी। सूचना मिलने के बाद कंकड़बाग थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पॉश एरिया में मिला  इंसान का कटा हुआ पंजा
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि कंकड़बाग थाना के मलाही पकड़ी पिलर नंबर 39 के नजदीक शनिवार की देर शाम सड़क के किनारे एक इंसान का कटा हुआ पंजा देखा गया। पंजा देखने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग भारी संख्या में मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना कंकड़बाग थाने को दी। सूचना मिलते ही कंकड़बाग थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई। इस मामले पर कंकड़बाग थाना अध्यक्ष का कहना है कि जिस जगह पर इंसान का पंजा देखा गया है, वहां आसपास कई अस्पताल और नर्सिंग सेंटर हैं। पुलिस का यह मानना है कि संभव है कि किसी की मृत्यु के बाद पोस्टमार्टम के लिए रखे हुए शव को किसी जानवर के द्वारा वहां लाया गया है।
विज्ञापन


एफएसएल और डॉग स्कॉइड टीम जांच में जुटी 
घटना के संबंध में कंकड़बाग थाना प्रभारी ने बताया कि सड़क के किनारे मिले पैर के पंजे की जांच के लिए पटना से एफएसएल टीम और डॉग स्कॉइड दस्ते को मौके पर बुलाया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि वहां के आसपास के सीसीटीवी कैमरा को भी खंगाला जा रहा है। इस घटना के बाद लोगों के बीच यह कौतूहल का विषय बना हुआ  है कि आखिर वह इंसान का पंजा किसका है और वहां तक कैसे पहुंचा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed