{"_id":"66f411856d93e41a860f411a","slug":"bihar-news-bihar-police-investigation-after-cartridges-recovered-from-well-in-gaya-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : अब कुआं उगलने लगा कारतूस, कल नदी से निकलने लगी थी शराब की खेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : अब कुआं उगलने लगा कारतूस, कल नदी से निकलने लगी थी शराब की खेप
Wed, 25 Sep 2024 07:05 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Wed, 25 Sep 2024 07:05 PM IST
सार
Bihar : पुलिस महकमे में उस समय अचानक हलचल तेज हो गई जब कुएं में कारतूस मिलने की सूचना मिली। पुलिस को लगा कि किसी ने मजाक किया है लेकिन जब वहां पहुंची तो पुलिस की आंख भी खुली की खुली रह गई। कहा-कल नदी से मिली थी शराब की खेप और आज कुआं उगल रहा कारतूस।
विज्ञापन
कुएं से निकलने लगा कारतूस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के गया जिले के एक कुआं गोलियां उगलने लगी। यह खबर पूरे इलाके में जंगल की आग की तरह फैल गई। सब लोग एक बार उस कुंए को देखने के लिए जमा हो गये। वहीं इस घटना से पुलिस और ग्रामीण दोनों हैरान हैं। फिलहाल पुलिस पूरे इलाके में सघन जांच अभियान शुरू कर दी है। यह पूरा मामला गया जिले के आंती थाना क्षेत्र के दुखी बिगहा गांव की है। कुएं से गया पुलिस ने 7.62 एमएम बोर के कुल 1490 कारतूस बरामद किया है। मंगलवार को नदी शराब उगलने लगी थी और अब कुएं से भारी मात्रा में कारतूस निकलने लगा है।
विज्ञापन
ग्रामीणों की सूचना पर जांच के दौरान हुआ बरामद
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि आंति थाना क्षेत्र के दुखी बिगहा गांव के समीप खेत के पास एक कुआं का पानी सुखने लगा। गांव के एक ग्रामीण को कुंए के अंदर गोली ऐसी चीज नजर आई। तुरंत इसकी जानकारी आंति थाना की पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। जब पुलिस कुएं की तलाशी करने लगी तो एक-एक कर भारी मात्रा में 7.62 एम एम के लगभग 1490 जिंदा कारतूस बरामद हुए। वहीं भारी मात्रा में कारतूस बरामदगी देख पुलिस हैरान हो गई। वहीं पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई।
विज्ञापन
यह नक्सल प्रभावित है क्षेत्र
इस संबंध में सीनियर एसपी आशीष भारती ने बताया कि जिले में अवैध हथियार और तस्करों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत सूचना मिली कि आंति थाना क्षेत्र के दुखी बिगहा गांव के समीप कुएं में गोली जैसी कुछ चीज दिख रही है। कुंए की तलाशी ली गई तो 1490 कारतूस बरामद हुआ। कारतूस की बरामदगी के बाद थाने में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। आंति थाना क्षेत्र नक्सल प्रभावित इलाका है। उक्त इलाकों में हाल फिलहाल में भी नक्सलियों की गतिविधियां देखी गई है। कारतूस नक्सलियों या हथियार तस्करों द्वारा रखे जाने की आशंका जताई जा ररही है। हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन