{"_id":"67de3d5001329de99a06e7f7","slug":"bihar-news-bihar-police-investigation-after-13-girls-absconding-from-siwan-balika-grih-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : बिहार में बालिका गृह से 13 लड़कियां गायब! पुलिस-प्रशासन सन्न, वार्डन और सुरक्षाकर्मी पर शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : बिहार में बालिका गृह से 13 लड़कियां गायब! पुलिस-प्रशासन सन्न, वार्डन और सुरक्षाकर्मी पर शक
Sat, 22 Mar 2025 10:02 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sat, 22 Mar 2025 10:02 AM IST
सार
Siwan News: जीरादेई थाना अध्यक्ष सोनी कुमारी ने बताया कि वार्डन रिंकु झा से आवेदन प्राप्त हुआ है और मामले की जांच की जा रही है। फरार लड़कियों की तलाश में पुलिस की अलग-अलग टीमें जुटी हैं।
विज्ञापन
बालिका गृह से फरार हुईं लड़कियां।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीवान जिले के जीरादेई प्रखंड स्थित भैंसखाल में स्थित बालिका गृह से 13 लड़कियों के फरार होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ये लड़कियां वार्डन और गार्ड को चकमा देकर बीती रात अंधेरे का फायदा उठाते हुए एक-एक कर फरार हो गईं। इस बालिका गृह में आर्केस्ट्रा और अन्य मामलों से मुक्त करवाई गईं नाबालिग लड़कियां रहती हैं। इधर, जैसे ही इस घटना की सूचना प्रशासन को मिली, अधिकारियों के होश उड़ गए।
विज्ञापन
जानिए परिजनों ने क्या आरोप लगाया
लड़कियों के परिजनों को जब इस घटना की जानकारी मिली, तो कुछ परिजन बालिका गृह पहुंचे और वार्डन और गार्ड की मिलीभगत का आरोप लगाया। बताया जा रहा है कि इन लड़कियों में ज्यादातर सारण और गोपालगंज जिलों की रहने वाली हैं। वार्डन रिंकु झा ने जीरादेई थाना में आवेदन देकर 13 लड़कियों के गायब होने की सूचना दी। इसके बाद, एडीएम और डीएसपी समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। लड़कियों की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने कहा- लड़कियों की तलाश जारी है
जीरादेई थाना अध्यक्ष सोनी कुमारी ने बताया कि वार्डन रिंकु झा से आवेदन प्राप्त हुआ है और मामले की जांच की जा रही है। फरार लड़कियों की तलाश के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस की अलग-अलग टीमें लड़कियों की खोज में जुटी हैं। और जल्द ही मामले का खुलासा होने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें: तनिष्क लूट कांड के अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़