{"_id":"674f08a1f863258e360476df","slug":"bihar-news-bihar-police-inspector-with-four-policemen-arrested-in-patna-gauri-chak-illegal-extortion-2024-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Police : बिहार पुलिस की गुंडागर्दी, जबरन अवैध वसूली करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई; दारोगा भी नपे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Police : बिहार पुलिस की गुंडागर्दी, जबरन अवैध वसूली करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई; दारोगा भी नपे
Tue, 03 Dec 2024 07:03 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Tue, 03 Dec 2024 07:03 PM IST
सार
Bihar : बिहार पुलिस के दारोगा सहित चार पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है। उनपर अवैध वसूली करने का आरोप लगा है। रात मे गश्ती के दौरान कई लड़कों को रोककर जबरन वसूली करने का उनपर आरोप लगा है।
विज्ञापन
बिहार पुलिस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार पुलिस के दरोगा समेत चार पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हुई है। अपराधियों को गिरफ्तार करने वाले दरोगा और पुलिसकर्मी अब खुद गिरफ्तार हुए हैं। उन पर वर्दी का धौंस दिखाते हुए अवैध वसूली करने का आरोप लगा है। मामला मामला पटना के गौरीचक थाने का है।
विज्ञापन
इस संबंध में पुलिस अधिकारी का कहना है कि दीदारगंज थाना क्षेत्र के कोठिया निवासी सत्येंद्र प्रसाद के पुत्र जितेंद्र कुमार ने 2 दिसंबर को एक शिकायत दर्ज कराई थी। थाना में किये गए शिकायत के अनुसार 1 दिसंबर की रात वह अपने दोस्तों के साथ जा रहे थे। इसी दौरान गौरीचक थाना क्षेत्र की पुलिस टीम ने उन्हें रोका और इनसे पुछताछ करने लगे। बात करते करते पुलिसकर्मी उनसे रुपये मांगने लगे। जब इनलोगों ने रुपया देने से इंकार किया तो पुलिसकर्मी उनसे उलझ गए और झूठे केस में फंसाकर जेल भेजने की धमकी देने लगे। अंत में उनलोगों को रुपये देने पड़े। पीड़ित ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनसे 25 हजार रुपए वसूल किये गये। घर लौटने के बाद 2 दिसंबर को जितेंद्र ने इस मामले की शिकायत की थी। अब उन पुलिसकर्मी सहित दारोगा पर कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन