{"_id":"66f7e596e38080b0cd0c6d42","slug":"bihar-news-bihar-police-ig-vikas-vaibhav-ips-photo-used-by-pakistan-cyber-criminal-in-anamika-jain-amber-case-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : आईपीएस विकास वैभव की तस्वीर का इस्तेमाल कर रहे पाकिस्तानी साइबर अपराधी; इतना बड़ा कांड किया!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : आईपीएस विकास वैभव की तस्वीर का इस्तेमाल कर रहे पाकिस्तानी साइबर अपराधी; इतना बड़ा कांड किया!
Sat, 28 Sep 2024 04:46 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sat, 28 Sep 2024 04:46 PM IST
सार
Vikas Vaibhav IPS : बिहार पुलिस में आईजी स्तर के अधिकारी विकास वैभव अभी प्रशासनिक सेवा दे रहे हैं, लेकिन उनकी तस्वीर का इस्तेमाल पुलिस वाले के रूप में पाकिस्तानी साइबर अपराधी कर रहे हैं। कवि अनामिका जैन अंबर के केस में यह सामने आया है।
विज्ञापन
विकास वैभव
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
लैट्स इंस्पायर बिहार अभियान की शुरुआत करने वाले सीनियर आईपीएस अधिकारी विकास वैभव चर्चा में हैं। पाकिस्तानी साइबर अपराधी ने उनके वर्दी वाले तस्वीर का गलत इस्तेमाल किया गया है। आईजी विकास वैभव की तस्वीर का उपयोग कर 'यूपी में बाबा हैं' फेम कवयित्री अनामिका अंबर जैन की सास एक करोड़ रुपये मांगी गई। कॉल करने वाले ने खुद को पुलिस अधिकारी बताया। कहा कि आपा आपके बेटे सौरभ सुमन ने किसी लड़की का रेप कर उसकी हत्या कर दी है। साथ ही खुद को सब इंस्पेक्टर बताने वाले अपराधी ने केस रफादफा करने के लिए एक करोड़ रुपए की रकम मांगी। पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि अपराधी ने बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी विकास वैभव की तस्वीर का उपयोग किया।
विज्ञापन
सौरभ ने कहा कि मैं ठीक हूं
इधर, अनामिका की सास सोशल मीडिया और इंटरनेट की दुनिया से खास फ्रेंडली नहीं थी। अचानक पुलिस की तस्वीर देख वह धोखा खा गईं। उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। घरवालों ने सौरभ सुमन के नंबर पर कॉल किया। सौरभ ने कहा कि मैं ठीक हूं। किसी साइबर ठग ने ऐसा किया होगा।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी की तस्वीर लगी थी
इधर, सौरभ के बताने के बाद भी सरिता जैन उनकी बाताें पर यकीन नहीं कर रही थीं। उन्हें जिस नंबर से कॉल और मैसेज आए थे, उसमें पुलिस अधिकारी की तस्वीर लगी थी। कुछ देर बाद सौरभ ने अपनी मां को सही सलामत होने का भरोसा दिलाया। तब जाकर वह सामान्य हुई। सौरभ ने साइबर सेल में शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन