फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Bihar Police home guard asked dowry from his wife husband case registered in bhagalpur bihar

Bihar Police : शरीर पर आई होमगार्ड की वर्दी तो रौब पत्नी पर उतारा, नौकरी के हिसाब से दहेज लाने को भेज दिया

Thu, 09 May 2024 07:36 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 09 May 2024 07:36 AM IST
सार

Bihar News : बिहार पुलिस से जुड़ी गृह रक्षा वाहिनी की महानिदेशक शोभा ओहटकर इस केस में क्या करेंगी, यह सवाल मौजूं है। क्योंकि, इस बार फरियाद एक होमगार्ड जवान के खिलाफ है और फरियादी दहेज उत्पीड़न झेल रही एक महिला है।

विज्ञापन
Bihar News : Bihar Police home guard asked dowry from his wife husband case registered in bhagalpur bihar
पति की करतूत सुनाने के लिए एसपी के पास पहुंची सोनम। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

"शादी के बाद से ही पैसे की मांग के नाम पर तंग कर रहा था, लेकिन जब गृह रक्षा वाहिनी की वर्दी शरीर पर आयी तो मनमानी बढ़ गई। दहेज की मांग कई गुना हो गई। पांच-पांच लाख मांगने लगा। मारपीट की। जान से मारने का प्रयास किया। जान बचाकर भागने को मजबूर हो गई। पुलिस से जुड़ा है, इसलिए मदद नहीं मिल रही। अब एसपी साहब से उम्मीद लिए आई हूं।"- सोनम यह कहते-कहते रोने लगती है। वह भागलपुर पुलिस अधीक्षक के पास फरियाद लेकर आयी थी। उसने बताया कि दहेज नहीं मिलने के कारण उसके पति ने प्रियंका नाम की दूसरी लड़की से शादी भी कर ली है।

विज्ञापन


नौकरी लगते ही पीछा छुड़ाया, जान से मारने का प्रयास
बिहार में शादी के बाद पुलिस से जुड़ी नौकरी लगते ही पति ने अपनी पत्नी से पीछा छुड़ाने के लिए उसे जान से मारने की कोशिश की है। मामला जिले के सहायक थाना बाखरपुर से सामने आ रहा है, जहां होमगार्ड जवान रंजीत कुमार पर उसकी पत्नी सोनम कुमारी ने जान से मारने का आरोप लगाया है। सोनम का कहना है कि उसकी शादी 11 मई 2022 को बाखरपुर निवासी रंजीत कुमार से हुई थी। शादी के कुछ ही दिनों बाद पति-पत्नी में दहेज की बात पर विवाद होता था। सोनम ने कहा- "पति रंजीत कुमार ने डेढ़ लाख रुपये दहेज में लिए, लेकिन  वह लगातार पैसे की मांग करता था। नहीं देने पर घर से निकल देने और जान से मारने की धमकी देने लगा था। अपने पिता से लेकर रंजीत को रुपये दिए भी। इसके बावजूद पैसे की मांग का सिलसिला नहीं रुका। होमगार्ड की नौकरी लगते ही रंजीत ने दहेज की रकम बढ़ा दी। कहा कि अपने पिता से पांच लाख मांगकर लाओ। पिता ने कहा कि उनके पास इतने रुपये नहीं हैं। यह बात बताने पर रंजीत ने केरोसिन छिड़क कर मुझे जलाने का प्रयास किया। समय रहते वहां से भाग निकली और अपने ननिहाल पहुंच गई।"
विज्ञापन


एसएसपी से फरियाद, डीजी होमगार्ड के पास भी जाएगा केस
पीड़िता ने अपने पति के खिलाफ़ स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज की थी, लेकिन उसने यह भी बताया कि होमगार्ड जवान का मामला देखकर पुलिस ने कुछ किया नहीं। सोनम ने कहा कि वह शादी के कुछ महीने बाद से ही पति का घर छोड़ मायके में रह रही है। रंजीत ने दूसरी शादी प्रियंका नाम की एक लड़की से कर ली है। सोनम ने अब वरीय पुलिस अधीक्षक से मामले में सुनवाई के लिए गुहार लगाई है। पुलिस इस मामले को गृह रक्षा वाहिनी के पास भी भेजेगी, क्योंकि यह एक सेवारत कर्मी की ओर से दहेज मांगने, अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला करने और एक पत्नी के रहते दूसरी से शादी रचाने का मामला है। मामला पटना स्थित गृह रक्षा वाहिनी मुख्यालय पहुंचा तो चर्चित डीजी शोभा ओहटकर दहेज उत्पीड़न के इस मामले में क्या रुख अपनाएंगी, यह भी देखने लायक होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed