फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: bihar police Fir registered in siwan hen killing Bird love story, poultry farming

Bihar: 'मैं इससे बहुत प्यार करती थी, साथ लेकर सोती थी', अंडे देने वाली मुर्गी मारने पर FIR, महिला ने जड़े आरोप

Mon, 16 Jun 2025 03:32 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 16 Jun 2025 03:32 PM IST
सार

Siwan News: महिला ने इस हत्या का आरोप अपने देवर और ननद पर लगाया और कहा कि वह अंडे को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद उसकी मुर्गी को मौत के घाट उतार दिया गया। महिला ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन
Bihar News: bihar police Fir registered in siwan hen killing Bird love story, poultry farming
महिला ने थाना में लिखित शिकायत देकर लगाई न्याय की गुहार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीवान में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां मुर्गी की हत्या पर केस दर्ज हुआ है। यह पूरा मामला जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टड़वा गांव का है, जहां एक महिला रिंकी देवी अचानक थाने पहुंची। उसने एक हाथ में मरी हुई मुर्गी और दूसरे हाथ में आरोपियों के खिलाफ आवेदन लेकर थानेदार को दिया। इस मामले को सुनकर सभी लोग हैरान रह गए।
विज्ञापन


महिला ने बताया कि मैं इस मुर्गी से बहुत प्यार करती थी और इसी के साथ रोज सोती भी थी। लेकिन, उसके देवर गुड्डू और ननद सोनम एवं शिला ने ही इसकी गर्दन दबाकर हत्या कर दी। महिला ने कहा कि उसका देवर गुड्डू रोज इसी मुर्गी के दो अंडे खाता था। एक दिन पूर्व अंडे को लेकर कुछ विवाद हुआ था, जिसके बाद आज मेरे देवर गुड्डू और घर के तीन लोगों ने मिलकर इस मुर्गी की गर्दन दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

अब दक्षिण बिहार से पटना आना हुआ आसान, सीएम नीतीश कुमार ने दी मीठापुर-महुली एलिवेटेड रोड की सौगात
विज्ञापन
विज्ञापन


थाने में ही रोने लगी महिला

महिला थाने में ही रोने लगी और मुर्गी की हत्या का आरोप अपने ही देवर और ननद पर लगाते हुए कार्रवाई की मांग करने लगी। महिला की आवेदन लेने के बाद थाना प्रभारी ने कहा कि पहले तुम इस मुर्गी को दफनाकर आओ, फिर देखते हैं। महिला ने मुर्गी को दफनाकर फिर थाने पहुंची। थाना प्रभारी ने इस पूरे मामले में 107 का केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुट गए हैं। इस पूरे मामले पर थाना प्रभारी अशोक दास ने बताया कि यह कोई इतना बड़ा मामला नहीं है। महिला ने अपने देवर पर मुर्गी की हत्या का आरोप लगाया है। केस दर्ज कर लिया गया है और आगे कार्रवाई की जाएगी।






 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed