फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Inauguration of Mithapur-Mahuli elevated road in Patna, CM Nitish Kumar, South Bihar, Highway

Bihar News: अब दक्षिण बिहार से पटना आना हुआ आसान, सीएम नीतीश कुमार ने दी मीठापुर-महुली एलिवेटेड रोड की सौगात

Mon, 16 Jun 2025 01:07 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 16 Jun 2025 01:07 PM IST
सार

पटना को जाम मुक्त बनाने बनाने के लिए एक और नए एलिवेटेड सड़क की सौगात सोमवार को मिल गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नव निर्मित मीठापुर-महुली एलिवेटेड सड़क का उद्घाटन कर दिया है।

विज्ञापन
Bihar News: Inauguration of Mithapur-Mahuli elevated road in Patna, CM Nitish Kumar, South Bihar, Highway
सीएम नीतीश कुमार के साथ दोनों उपमुख्यमंत्री। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अब पटना से दक्षिण बिहार आना-जाना और भी आसान हो गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फिर से एक एलिवेटेड रोड की सौगात दी है। उन्होंने पटना-महुली हाईवे रोड का शुभारंभ कर दिया है। इससे अब रोज घंटों लगने वाले जाम से लोगों को मुक्ति मिलेगी और समय की बचत होगी। इस सड़क के चालू होने से राजधानी के दक्षिणी इलाकों में रहने वाले लाखों लोगों को यातायात में काफी सहूलियत मिलने वाली है। दक्षिण बिहार के विभिन्न जिलों में आना-जाना भी अब बेहद आसान हो जाएगा।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: निर्विरोध राजद के प्रदेश अध्यक्ष बने मंगनी लाल मंडल, तेजस्वी बोले- पहली बार किसी पार्टी ने ऐसा किया

विज्ञापन

Bihar News: Inauguration of Mithapur-Mahuli elevated road in Patna, CM Nitish Kumar, South Bihar, Highway
सीएम नीतीश कुमार ने मीठापुर-महुली रोड का लोकार्पण किया। - फोटो : अमर उजाला

1400 करोड़ की लागत से बना है यह रोड
कुल 1400 करोड़ रुपये की लागत निर्मित मीठापुर-महुली-पुनपुन परियोजना अंतर्गत भूपतिपुर से पुनपुन (एनएच-22) तक एलिवेटेड-सह-एटग्रेड सड़क पर आवागमन चालू हो गई है। इस मौके पर राज्य के दोनों उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, सांसद रविशंकर प्रसाद, पूर्व सांसद रामकृपाल यादव समेत कई वरिष्ठ नेता और अधिकारी मौजूद रहे। समारोह की अध्यक्षता पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने किया। उन्होंने कहा कि मीठापुर-महुली एलिवेटेड रोड के चालू होने से पटना के दक्षिणी इलाकों में रहने वाले लाखों लोगों को यातायात में काफी सहूलियत मिलने वाली है। जहानाबाद, अरवल, बिहारशरीफ और गया के लिए सफर अब आसान हो जाएगा। पहले फेज में सिपारा से महुली तक एलिवेटेड रोड बनकर तैयार हो चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed