{"_id":"669cdf0592ecaafcbc04ba40","slug":"bihar-news-bihar-police-engaged-after-bdo-s-car-accident-on-four-lane-in-mokama-begusarai-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : फोरलेन पर बीडीओ की गाड़ी सहित चार अन्य वाहनों का हुआ एक्सीडेंट; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : फोरलेन पर बीडीओ की गाड़ी सहित चार अन्य वाहनों का हुआ एक्सीडेंट; जांच में जुटी पुलिस
Sun, 21 Jul 2024 03:42 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sun, 21 Jul 2024 03:42 PM IST
सार
Bihar : फोरलेन पर प्रखंड विकास पदाधिकारी की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। उनके साथ-साथ चार अन्य वाहन भी वहीं दुर्घटनाग्रस्त हो गये। गनीमत रही कि कोईविशेष रूप से घायल नहीं हुआ।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
पटना में प्रखंड विकास पदाधिकारी की गाड़ी सहित चार अन्य वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गये। इस घटना में प्रखंड विकास पदाधिकारी और उनकी पत्नी चोटिल हो गई। घटना मोकामा थाना क्षेत्र के पटना-मोकामा फोरलेन की है। बीडीओ की पहचान बलिया अनुमंडल क्षेत्र के अंतर्गत डंडारी प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन
इस वजह से हुआ हादसा
घटना के संबंध में प्रशांत कुमार ने बताया कि वह प्रशिक्षण के लिए सपरिवार पटना गए हुए थे। शनिवार की रात को वह वापस लौट रहे थे। तभी मोकामा के पास मोकामा फोरलेन पर सड़क निर्माण कार्य के लिए सड़क पर ही मिटटी का ढेर रखा था, जिसे वह अँधेरा होने के कारण नहीं देख सके। और इसी क्रम में उनकी गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। उन्होंने बताया कि उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन अच्छी बात यह रही कि उस कार में सवार प्रशांत कुमार एवं उनकी पत्नी और अन्य सभी लोगों की जान बच गई। इस घटना में कोई घायल नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
इलाज कराकर लखीसराय निकल गये
डंडारी के प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार ने बताया कि घटना के दौरान किसी महिला की नजर उनपर पड़ी। महिला ने शोर-गुल कर आसपास के लोगों को घटनास्थल पर बुलाया। फिर स्थानीय थाना को भी घटना की जानकारी दी। घटना की सूचना मिलते ही मोकामा थानाध्यक्ष महेश्वर प्रसाद तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और आनफानन में सभी को मोकामा अस्पताल ले गये, जहां प्राथमिक उपचार के बाद वह फिर लखीसराय के लिए निकल गये। दरअसल वह मूल रूपसे लखीसराय के रहने वाले हैं और वर्तमान में बलिया के डंडारी में प्रखंड विकास पदाधिकारी हैं।
विज्ञापन