{"_id":"65bbc8ef8c3a65096802169b","slug":"bihar-news-bihar-police-crime-control-failed-education-department-bihar-high-school-headmaster-shot-dead-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : हाईस्कूल के हेडमास्टर को भूना; ड्यूटी कर लौटते समय पटना जिले में घटना, वजह का खुलासा नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : हाईस्कूल के हेडमास्टर को भूना; ड्यूटी कर लौटते समय पटना जिले में घटना, वजह का खुलासा नहीं
Thu, 01 Feb 2024 10:08 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Thu, 01 Feb 2024 10:08 PM IST
सार
Bihar : पटना में बेखौफ अपराधियों ने हाई स्कूल के एक प्रधानाध्यापक को गोलियों से छलनी कर दिया। हत्या के क्या कारण हैं इस बात की पड़ताल पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
शिक्षक महेश मोची का प्रोफाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटना में बाइक सवार अपराधियों ने हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक को गोलियों से भून डाला। इस घटना में प्रधानाध्यापक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक नौबतपुर थाना क्षेत्र के ममरेजपुर गांव निवासी महेश मोची थे। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया। घटना नौबतपुर थाना क्षेत्र के रूस्तमगंज गांव की है।
विज्ञापन
विद्यालय से लौटने के क्रम में मारी गोली
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि ममरेजपुर निवासी शिक्षक महेश मोची उच्च विद्यालय फतेहपुर में हेड मास्टर के रूप में पदस्थापित थे। गुरुवार की शाम वह अपने घर लौट रहे थे। तभी पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने रुस्तमगंज के पास उन्हें बैक टू बैक पांच गोलियां मारी। गोली लगते ही शिक्षक जमीन पर गिर पड़े और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन