फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Bihar Police constable killed with whole family husband wife issue suicide after killing four

Bihar : भागलपुर पुलिस लाइन में चार हत्या, एक सुसाइड; सिपाही पत्नी, दो बच्चों और अपनी मां को मारकर आत्महत्या

Tue, 13 Aug 2024 12:03 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 13 Aug 2024 12:03 PM IST
सार

Bihar News : बिहार के भागलपुर में मंगलवार को हड़कंप मच गया, जब बीच शहर पुलिस लाइन के अंदर एक सिपाही का पूरा परिवार मरा हुआ पाया गया। महिला सिपाही समेत पूरे परिवार को मारने वाले उसके पति ने खुद भी आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
Bihar News : Bihar Police constable killed with whole family husband wife issue suicide after killing four
मृतका महिला सिपाही नीतू कुमारी का प्रोफाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

परिवार के अंदर विवादों का दबाव इस हद तक बढ़ गया है कि पूरा का पूरा घर तबाह हो जा रहा है। इस बार ऐसी तबाही बिहार के भागलपुर से सामने आई, वह भी पुलिस लाइन के अंदर से। एक महिला सिपाही का पूरा परिवार इस घर में रहता था और अब कोई नहीं बचा। बिहार के भागलपुर में मंगलवार को हड़कंप मच गया, जब बीच शहर पुलिस लाइन के अंदर एक सिपाही का पूरा परिवार मरा हुआ पाया गया। महिला सिपाही पत्नी, अपने दो बच्चों और अपनी मां को मारने वाले उसके शख्स ने खुद भी आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन



महिला सिपाही के अवैध संबंध का था गुस्सा
मृतकों में महिला सिपाही नीतू कुमारी, उसके दो बच्चे, उसकी सास और पति शामिल हैं। घटना पुलिस लाइन के क्वार्टर नंबर सीबी 38 की है। महिला सिपाही नीतू कुमारी के दो बच्चे और उनकी सास की गला काटकर हत्या की गई है, जबकि नीतू कुमारी की ईंट से कूच-कूच कर हत्या की गई है। बताया जा रहा है कि इस घटना को उसके पति ने ही अंजाम दिया है। इसके बाद उसने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यहां से सुसाइड नोट भी बरामद किया है, लेकिन उसमें लिखी गई बातों को औपचारिक तौर पर सामने नहीं ला रही है। बताया जा रहा है कि सुसाइड नोट में पति ने सिपाही पत्नी के अवैध संबंधों की बात की है। अवैध संबंध किससे है, यह अभी छिपाया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

 

Bihar News : Bihar Police constable killed with whole family husband wife issue suicide after killing four
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और स्थानीय भीड़। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

घर से सड़क तक झंझट हो चुका था
मूल रूप से बक्सर की रहने वाली नीतू कुमारी 2015 बैच की बिहार पुलिस कांस्टेबल थीं। दोनों ने लव मैरिज की थी, लेकिन अब कुछ समय से पति को अपनी पत्नी पर शक हो रहा था। किसी से अवैध संबंध की बात पर पति लगातार झंझट कर रहा था। भागलपुर एसएसपी ने स्वीकार किया कि सुसाइड नोट में किसी से अवैध संबंध का जिक्र है। उन्होंने कहा कि अब यह जानकारी सामने आ रही है कि पिछले कई दिनों से दोनों के बीच झंझट चल रहा था। कल शाम में भी झगड़ा हुआ था। घर से बाहर सड़क पर भी झंझट हुआ था, लेकिन इस तरह की घटना की आशंका समझ में नहीं आई थी क्योंकि किसी पक्ष ने किसी अधिकारी या थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed