फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Bihar Police beat up youth vehicle checking traffic police kishanganj bihar police

Bihar News : वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने युवक को पीटा, सड़क पर आगजनी कर किया प्रदर्शन

Thu, 24 Apr 2025 12:11 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 24 Apr 2025 12:11 AM IST
सार

Bihar : पुलिस के द्वारा पिटाई करने का मामला अक्सर देखने को मिलता है। आज फिर ऐसा ही मामला हुआ। स्थानीय लोगों ने पुलिस पर आरोप लगाये, तो पुलिस ने भी कुछ आरोप लगाये। सड़क जाम और आगजनी के बाद मामला शांत हुआ। 

विज्ञापन
Bihar News: Bihar Police beat up youth vehicle checking traffic police kishanganj bihar police
घटनास्थल पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

किशनगंज में पुलिस के खिलाफ लोगों ने जमकर हंगामा किया है। लोगों का कहना है कि वाहन चेकिंग के दौरान बासबारी चौक के पास पुलिस ने लोगों के साथ मारपीट की है। घटना गर्भांडांगा थाना क्षेत्र के बासबारी चौक के पास की है।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़िए -Bihar News : एक बार मौका दीजिये, काम नहीं कर पाया तो फिर हटा दीजियेगा; जानिए किसने और क्यों कहा ऐसा
विज्ञापन


पीड़ित लोगों का कहना है कि घटना बुधवार रात्रि की है। घटना से आक्रोशित लोगों ने गर्भांडांगा थाना क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर आगजनी करते हुए जमकर प्रदर्शन किया है। स्थानीय  लोगों का कहना है कि एक लड़के को पुलिस ने वाहन जांच के दौरान पीट दिया है। इस तरह की घटना इलाके में अबतक तीन बार हो चुकी है। घटना से भड़के लोगों का कहना है कि पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। वाहन जांच के दौरान किसी बात को लेकर पुलिस ने उसे थप्पड़ जड़ दिया, जिससे स्थानीय लोग भड़क गये। घटना के बाद अब लोगो में काफी आक्रोश है और जिला प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में गरवनडेंगा थाना के थाना अध्यक्ष रविशंकर कुमार ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान युवक पुलिस से बदतमीजी करने लगा और अजीब तरीके से बात करने लगा। जिसके बाद हम लोग दूसरे चौक पर चेकिंग करने चले गए। बाद में हंगामा करने की जानकारी मिली, जिसके बाद जियापोखर और गरवनडेंगा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और भड़के लोगों को किसी तरह शांत कराया। इधर स्थानीय लोगों ने वाहन चेकिंग के बहाने पुलिस की कथित अमानवीय हरकत पर कंट्रोल करने की मांग कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed