फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Bihar Police arrested accused who threatened Pappu Yadav in purnea,lawrence bishnoi news

Bihar News : पप्पू यादव को यूएई के नंबर से धमकी देने वाला धराया, पुलिस का दावा- लॉरेंस से कोई लेना-देना नहीं

Sat, 02 Nov 2024 06:32 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 02 Nov 2024 06:32 PM IST
सार

Bihar : पप्पू यादव और सोशल मीडिया में इस बात की लगातार चर्चा चल रही  थी कि उन्हें लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी मिल रही है। अब पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार आरोपी का लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कोई संपर्क नहीं है। 

विज्ञापन
Bihar News : Bihar Police arrested accused who threatened Pappu Yadav in purnea,lawrence bishnoi news
पप्पू यादव को धमकी देने वाला गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को व्हाट्सएप कॉल से पहली धमकी देने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार युवक यूएई के  नंबर से सांसद पप्पू यादव को धमकी दिया था। युवक अपनी पत्नी की बहन के घर घूमने यू०ए०ई० गया था। वहीं से एक नंबर लाकर दिल्ली से धमकी दिया था। पुलिस ने गिरफ्तार युवक को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े होने से भी इंकार किया है। गिरफ्तार की पहचान दिल्ली सेक्टर 4 निवासी कृष्ण कुमार पाण्डेय के पुत्र महेश पाण्डेय के रूप में की गई है। पुलिस का कहना है कि    गिरफ्तार युवक  पूर्व में पूर्व सांसद एवं विधायक के यहाँ काम करता था। साथ ही सांसद पप्पू यादव के सहायक सहयोगी से भी जुड़ा हुआ था।

विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपी दिल्ली का रहने वाला 
इस मामले में एसपी कार्तिकेय शर्मा का कहना है कि विगत कई दिनों से सोशल मीडिया एवं प्रादेशिक व राष्ट्रीय सामाचार चैनलों पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को लॉरेन्स बिश्नोई गैंग की ओर से जान से मारने की धमकी देने संबंधी खबर प्रसारित हो रही है। सोशल मीडिया के कई मंचों पर इस खबर को आमजनों के द्वारा एक-दूसरे को अग्रेषित व साझा की जा रही है। धमकी मिलने की खबर के बाद के हाट थानाध्यक्ष कौशल कुमार के द्वारा मामले का संज्ञान लेते हेतु सनहा दर्ज किया गया और इसकी जांच शुरू की गई। इस मामले के अग्रेतर जाँच में यह बात सामने आई कि महेश पाण्डेय, ने ही सांसद पप्पू यादव को धमकी दी थी।
विज्ञापन


पत्नी की बहन के नाम पर लिया था सीम 
महेश पाण्डेय को पुलिस ने नई दिल्ली में गिरफ्तार किया है। उसने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि वह पहले, पूर्व सांसदों / विधायकों के यहाँ काम करता था। वह कुछ दिन पूर्व घूमने के लिए यू०ए०ई० गया था, जहाँ उसकी पत्नी की बहन रहती है। वहीं पर उसने अपनी पत्नी की बहन के नाम से एक सिम लिया और जब तक वहाँ रहा उसका उपयोग किया। फिर जब यू०ए०ई० से लौटने पर सीम अपने साथ भारत ले आया। इतना ही नहीं उसने उक्त नम्बर से व्हाट्सएप पर एकाउन्ट बना लिया और उसका उपयोग करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस गलती पर हुआ गिरफ्तार 
इसी बीच, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड पर सांसद पप्पू यादव ने सामाचार चैनल पर अपनी प्रतिक्रिया दी। पप्पू यादव के बयान के बाद सोशल मीडिया के विभिन्न मंचों पर आमलोग भी प्रतिक्रिया देने लगे। इस खबर को महेश पाण्डेय ने भी देखा और उसने इसी में अपना अवसर तलाशते हुए गूगल से सांसद का नंबर निकाला और यू०ए०ई० वाले व्हाट्सएप एकाउन्ट से उन्हें "Hi" लिखकर संदेश भेजा। तकनीकी विश्लेषण में महेश पाण्डेय के द्वारा व्हाट्सएप के संचालन के लिए प्रयुक्त यू०ए०ई० का सिम और मोबाइल, जिसमें व्हाट्सएप का का प्रयोग किया जा रहा था, को बरामद करते हुए जब्त कर लिया गया है। साथ ही, पत्नी का मोबाइल सिम सहित बरामद करते हुए जब्त कर लिया गया है। एसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार युवक से पूछताछ की जा रही है पूछताछ के बाद जेल भेज दिया जाएगा साथ ही न्यायालय से  गिरफ्तार युवक को पुलिस रिमांड पर भी लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed