फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Bihar Police arrested a railway officer with Gold biscuits in Buxar news

Bihar News : स्कॉर्पियो में इतना सोना देखकर पुलिस रह गई भौंचक, रेलवे अधिकारी समेत दो गिरफ्तार

Sun, 17 Nov 2024 08:41 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बक्सर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 17 Nov 2024 08:41 PM IST
सार

Bihar : पुलिस जब स्कॉर्पियो की जांच करने लगी तो अंदर का नजारा देखकर भौंचक रह गई। इतना सोना एक साथ देखकर पुलिस हैरान थी। फिर पुलिस ने स्कॉर्पियो के अंदर बैठे शख्स का परिचय पूछा तो उस शख्स ने कहा कि मैं  रेलवे विभाग का एक बड़ा अधिकारी हूं।

विज्ञापन
Bihar News : Bihar Police arrested a railway officer with Gold biscuits in Buxar news
पुलिस ने सोना और स्कॉर्पियो किया जब्त। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार की पुलिस ने रेलवे के एक बड़े अधिकारी समेत दो लोगों को 8 पीस सोना के बिस्कुट के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पटना महेन्द्रू में रेलवे विभाग का वरीय प्रशाखा अभियंता है। उसकी पहचान पटना जिला के पाटलिपुत्रा अंतर्गत हरू नगर निवासी स्वर्गीय अरुण कुमार के पुत्र विवेक रंजन के रूप में की गई है। पुलिस का कहना है कि इस मामले को अब आयकर विभाग, सीबीआई और रेलवे खुद जांच कर रही है। वहीं दूसरा व्यक्ति वाहन चालक है। उसने अपनी पहचान पटना जिला के कादिरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मानकीपुर निवासी राजकिशोर प्रसाद के पुत्र गुंजन कुमार के रूप में की है। पुलिस का कहना है कि सोना का वजन 800 ग्राम है। 

विज्ञापन


इस मामले में पुलिस का कहना है कि दोपहर में पुलिस को सूचना मिली कि एक स्कॉर्पियो  गाड़ी से 2 व्यक्ति पटना से बक्सर की ओर सोना लेकर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने दलसागर टॉल प्लाजा के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक संदिग्ध स्कॉर्पियो गाड़ी को रोका। स्कॉर्पियो की जब तलाशी ली गई तो उसमें 8 पीस सोना के बिस्कुट पाए गए। सोना का कुल वजन 800 ग्राम बताया जा रहा है। वाहन में सवार दोनों व्यक्तियों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन


इस संबंध में डीएसपी धीरज कुमार ने बताया कि विवेक रंजन और गुंजन कुमार से पूछताछ के आधार पर पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह सोना कहां से आया और इसे कहां ले जाया जा रहा था। बरामद सोने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गया है। इस घटना ने रेलवे कर्मचारी की संलिप्तता को लेकर विभागीय सतर्कता बढ़ा दी है। आयकर विभाग और सीबीआई को मामले की गहन जांच के लिए सूचना दी गई है। प्रारंभिक जानकारी से यह स्पष्ट है कि सोना तस्करी का मामला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed