फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : bihar nitish kumar news fact about nitish kumar resign bihar political news bihar samachar

Nitish Kumar: सीएम नीतीश कुमार क्यों गए दिल्ली? बिहार में इस्तीफे की चर्चा के बीच मुख्यमंत्री का प्लान जान लें

Sun, 29 Dec 2024 02:59 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 29 Dec 2024 02:59 PM IST
सार

Bihar News : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिस कारण प्रगति यात्रा स्थगित की, उसी के चलते दिल्ली निकले। उनके निकलते ही एक बार उनके इस्तीफे की चर्चा खूब तेजी से उठी। लेकिन, असल प्लान यहां हम बता रहे हैं।  

विज्ञापन
Bihar News : bihar nitish kumar news fact about nitish kumar resign bihar political news bihar samachar
सीएम नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा कई जिलों में पूरी होने के बाद रुक गई है। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दो दिनों की दिल्ली यात्रा पर निकल चुके हैं। निकलते ही उनके इस्तीफे की चर्चा तेजी से उठ गई। इस चर्चा को आगे बढ़ाने में प्रशांत किशोर की भी भूमिका रही और राष्ट्रीय जनता दल के नेता भी इस तरह की बातों को हवा दे रहे हैं। लेकिन, 'अमर उजाला' को मुख्यमंत्री आवास के विश्वस्त सूत्रों से जानकारी मिल रही है कि वह दो अलग-अलग काम के लिए दिल्ली गए हैं। उन्होंने अपनी प्रगति यात्रा पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के बाद रोकी थी। अब वह उनके परिजनों से मिलकर ढांढ़स बंधाने के साथ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के साथ आगे की योजना तय करने के लिए दिल्ली पहुंचे हैं। 

विज्ञापन


पूर्व प्रधानमंत्री के निधन के बाद बदला कार्यक्रम
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इस सीज़न की यात्रा बहुत हद तक असमंजस वाली रही। पहले तो दो बार तैयारियां होकर रह गईं, लेकिन औपचारिक एलान नहीं हुआ। फिर महिला संवाद का मुद्दा उठा तो औपचारिक तौर पर यात्रा का नाम- प्रगति यात्रा के रूप में सामने आया। खरमास में यात्रा शुरू भी हुई तो एक दिन क्रिसमस का अवकाश था। फिर यात्रा शुरू हुई तो अगले ही दिन पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के कारण वह निकलते-निकलते रुक गए। 27 और 28 दिसंबर की प्रगति यात्रा स्थगित रहने की औपचारिक जानकारी के साथ सात दिनों के राष्ट्रीय शोक के साथ राजकीय शोक का भी एलान हो गया। प्रगति यात्रा अब चार जनवरी से शुरू होगी। उसके पहले वह पूर्व प्रधानमंत्री के शोक-संतप्त परिजनों से मिलने के लिए दिल्ली रवाना हो गए। चार जनवरी से दूसरे चरण की यात्रा की गोपालगंज से शुरुआत होगी। पांच और छह जनवरी की तारीख अब मुजफ्फरपुर और वैशाली के लिए निर्धारित की गई है। यहां 27-28 दिसंबर को जाना था।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


एनडीए नेताओं से अहम मुलाकात भी होगी वहां
दिल्ली में मुख्यमंत्री राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। वह भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ मुलाकात के बाद संभवत: साझा संवाददाता सम्मेलन या बयान भी जारी कर सकते हैं। खरमास खत्म होने के बाद बिहार में 15 जनवरी से एनडीए के नेताओं की अलग तैयारी है, जिसकी सूचना वह दिल्ली में दे सकते हैं। इसकी उम्मीद इसलिए भी की जा रही है, क्योंकि पिछले दिनों मुख्यमंत्री के चेहरे के सवाल को लेकर गृह मंत्री और भाजपा के रणनीतिकार अमित शाह ने असमंजस वाला बयान दे दिया था। उसी बयान के बाद बार-बार कभी यह बात उठती है कि मुख्यमंत्री का भाजपा से फिर मोहभंग हो रहा है तो कभी यह कि महाराष्ट्र की तरह भाजपा के बिहार में अपने सबसे मजबूत सहयोगी को धोखा दे सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed